General knowledge: आधुनिक भारत के निर्माता, राजा राम मोहन राय का क्रांतिकारी योगदान

General knowledge: आधुनिक भारत के निर्माता, राजा राम मोहन राय का क्रांतिकारी योगदान

General knowledge: राजा राम मोहन राय भारत के महान समाज सुधारक और नवजागरण के अग्रदूत थे। उन्होंने सती प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और एकेश्वरवाद व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा दिया। ब्रह्म समाज की स्थापना, वेदों का अनुवाद और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान उन्हें आधुनिक भारत के निर्माताओं में एक विशिष्ट स्थान दिलाता है।

1. प्रश्न: राजा राम मोहन राय को किस उपाधि से जाना जाता है?
उत्तर: उन्हें ‘भारतीय नवजागरण के जनक’ कहा जाता है।

2. प्रश्न: राजा राम मोहन राय का जन्म कब हुआ था?
उत्तर: उनका जन्म 1772 में हुआ था।

3. प्रश्न: राजा राम मोहन राय ने किस कुरीति के खिलाफ सबसे बड़ा संघर्ष किया था?
उत्तर: उन्होंने सती प्रथा के खिलाफ सबसे बड़ा संघर्ष किया था।

4. प्रश्न: सती प्रथा को कब कानूनी रूप से समाप्त किया गया?
उत्तर: 1829 में अंग्रेज़ सरकार ने इसे गैरकानूनी घोषित किया।

5. प्रश्न: राजा राम मोहन राय ने कौन सी धार्मिक संस्था की स्थापना की थी?
उत्तर: उन्होंने 1828 में ब्रह्म समाज की स्थापना की थी।

6. प्रश्न: ब्रह्म समाज की स्थापना से पहले इस संस्था को क्या कहा जाता था?
उत्तर: पहले इसे ब्रह्म सभा कहा जाता था।

7. प्रश्न: राजा राम मोहन राय ने किस वर्ष आत्मीय सभा की स्थापना की थी?
उत्तर: उन्होंने 1814 में आत्मीय सभा की स्थापना की थी।

8. प्रश्न: राजा राम मोहन राय की प्रमुख धार्मिक मान्यताएं क्या थीं?
उत्तर: वे एकेश्वरवाद, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानव गरिमा में विश्वास रखते थे।

9. प्रश्न: उन्होंने किस ग्रंथ की रचना ‘एकेश्वरवाद’ के समर्थन में की थी?
उत्तर: उन्होंने गिफ्ट टू मोनोथिज़म (1809) की रचना की थी।

इन्हें भी पढ़े.  National Space Day 2024: चंद्रयान-3 मिशन को प्राप्त पुरस्कार और सम्मान की सूची

10. प्रश्न: उन्होंने ‘प्रेसेप्ट्स ऑफ जीसस’ नामक पुस्तक कब लिखी थी?
उत्तर: यह पुस्तक उन्होंने 1820 में लिखी थी।

11. प्रश्न: राजा राम मोहन राय ने वेदों और उपनिषदों का अनुवाद किस भाषा में किया?
उत्तर: उन्होंने इनका अनुवाद बंगाली भाषा में किया।

12. प्रश्न: उन्होंने किस कॉलेज की स्थापना वेदांत के प्रचार हेतु की थी?
उत्तर: उन्होंने 1825 में वेदांत कॉलेज की स्थापना की थी।

13. प्रश्न: राजा राम मोहन राय ने किस कॉलेज की स्थापना में डेविड हेयर की सहायता की थी?
उत्तर: उन्होंने हिंदू कॉलेज (1817) की स्थापना में सहयोग किया।

14. प्रश्न: उन्होंने किन दो अंतरराष्ट्रीय क्रांतियों का समर्थन किया था?
उत्तर: उन्होंने नेपल्स और स्पेनिश अमेरिका की क्रांतियों का समर्थन किया था।

15. प्रश्न: राजा राम मोहन राय का निधन कब हुआ था?
उत्तर: उनका निधन 1833 में हुआ था।