PM Modi Global Honors: PM मोदी को मिला घाना का ‘ऑर्डर ऑफ द स्टार’, जानिए कितने देशों ने अब तक दिए सर्वोच्च सम्मान

PM Modi Global Honors: PM मोदी को मिला घाना का 'ऑर्डर ऑफ द स्टार', जानिए कितने देशों ने अब तक दिए सर्वोच्च सम्मान

PM Modi Global Honors: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। हाल ही में वे घाना पहुंचे जहां राजधानी अक्करा में हुए एक कार्यक्रम के दौरान घाना के राष्ट्रपति महामा ने उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना” से नवाजा। पीएम मोदी ने यह सम्मान भारत के नागरिकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह उनके लिए एक गर्व का क्षण है। कुछ हफ्ते पहले ही वे साइप्रस गए थे और वहां भी राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स ने उन्हें ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ सम्मान से सम्मानित किया था। यह साबित करता है कि आज भारत का नेतृत्व वैश्विक मंच पर मजबूती से पहचान बना रहा है।

अब तक कितने सम्मान मिल चुके हैं प्रधानमंत्री मोदी को

इस ताजा सम्मान के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के पहले ऐसे नेता बन गए हैं जिन्हें अब तक 24 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल चुके हैं। इन सम्मानों के माध्यम से भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान, पीएम मोदी की कूटनीति और मजबूत विदेश नीति को मान्यता मिल रही है। यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि दुनिया आज भारत के नेतृत्व को गंभीरता से ले रही है और हर मंच पर उसकी बात सुनी जा रही है। पीएम मोदी के बाद इस सूची में व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के नाम आते हैं। लेकिन अब मोदी जी सबसे ऊपर पहुंच गए हैं।

कितने मुस्लिम देशों ने दिया सम्मान

सबसे खास बात यह है कि पीएम मोदी को सम्मान देने वाले देशों में 8 मुस्लिम देश भी शामिल हैं। यह बताता है कि उनके नेतृत्व की छवि केवल एक धर्म या भूभाग तक सीमित नहीं है बल्कि पूरी दुनिया उन्हें एक प्रभावशाली वैश्विक नेता के रूप में देखती है। अब तक अफगानिस्तान, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, फिलिस्तीन, संयुक्त अरब अमीरात, मालदीव और मिस्र जैसे मुस्लिम देशों ने पीएम मोदी को उनके योगदान के लिए अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। यह भारत के लिए और खासतौर पर भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

इन्हें भी पढ़े.  US Independence Day 2024: दोस्तों और परिवार के साथ साझा करने के लिए उद्धरण, शुभकामनाएँ, संदेश, कैप्शन

2025 में किन-किन देशों ने दिया सम्मान

अगर हम बात करें साल 2025 की, तो इस साल अब तक पीएम मोदी को चार देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। इनमें घाना, साइप्रस, श्रीलंका और मॉरीशस शामिल हैं। पीएम मोदी अभी दो दिन के दौरे पर घाना में हैं और वहां उन्हें देखने और सम्मानित करने के लिए लाखों की संख्या में लोग जमा हुए। यह दिखाता है कि भारत और पीएम मोदी की लोकप्रियता अब सिर्फ एशिया या विकसित देशों तक सीमित नहीं रही, बल्कि अफ्रीकी देशों में भी उनकी सराहना की जा रही है। उन्होंने घाना की जनता का शानदार स्वागत करने के लिए दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि ये पल हमेशा उनके दिल में रहेगा।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *