Current Affairs: जुलाई 2025 की प्रमुख राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर प्रश्नोत्तर

Current Affairs: जुलाई 2025 की प्रमुख राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर प्रश्नोत्तर

Current Affairs: इस प्रश्नोत्तरी में माइक्रोसॉफ्ट का पाकिस्तान से बाहर निकलना, भारत का विश्व में चौथे सबसे समान देश के रूप में स्थान, पीएम मोदी को अर्जेंटीना में मिला सम्मान, जशपुर की पहलें, अनंत टेक की सैटेलाइट सेवा, डी गुकेश की शतरंज जीत और सहकारिता दिवस जैसे विषयों को शामिल किया गया है। यह समसामयिक घटनाओं की एक संक्षिप्त झलक है।

प्रश्न 1: माइक्रोसॉफ्ट ने किस देश में अपना कारोबार बंद कर दिया है?
उत्तर: पाकिस्तान।

प्रश्न 2: वर्ल्ड बैंक ने भारत को किस श्रेणी में विश्व के चौथे स्थान पर रखा है?
उत्तर: सबसे अधिक समानता वाले देशों (Most Egalitarian Countries) में।

प्रश्न 3: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत का गिनी इंडेक्स क्या है?
उत्तर: 25.5।

प्रश्न 4: सबसे अधिक समानता वाले शीर्ष तीन देश कौन-से हैं?
उत्तर: स्लोवाक रिपब्लिक, स्लोवेनिया और बेलारूस।

प्रश्न 5: अर्जेंटीना ने प्रधानमंत्री मोदी को कौन-सा सम्मान प्रदान किया?
उत्तर: “Key to the City” पुरस्कार।

प्रश्न 6: यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी को अर्जेंटीना के किस शहर में मिला?
उत्तर: ब्यूनस आयर्स (Buenos Aires)।

प्रश्न 7: त्रिनिदाद और टोबैगो में पीएम मोदी ने क्या बड़ी घोषणा की?
उत्तर: छठी पीढ़ी के प्रवासियों को OCI कार्ड मिलेगा।

प्रश्न 8: त्रिभुवन कोऑपरेटिव यूनिवर्सिटी की आधारशिला कहाँ रखी गई?
उत्तर: आनंद, गुजरात।

प्रश्न 9: किस बैंक ने GIFT सिटी में प्रवेश करने वाला यूएई का पहला बैंक बनने का गौरव प्राप्त किया है?
उत्तर: माशरेक बैंक (Mashreq Bank)।

प्रश्न 10: “जशपुर की आवाज़” क्या है?
उत्तर: जशपुर जिले की पहली मासिक पत्रिका।

प्रश्न 11: “Jashpure” ब्रांड का स्वामित्व किस विभाग को सौंपा गया है?
उत्तर: उद्योग विभाग (Industry Department) को।

इन्हें भी पढ़े.  Current Affairs: देश-विदेश की ताज़ा सुर्खियाँ, साक्षरता, विकास, खेल और स्वास्थ्य में बड़ी घोषणाएँ

प्रश्न 12: जशपुर के मुख्य उत्पाद कौन-से हैं जिनका राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार मिलेगा?
उत्तर: महुआ नेक्टर, कुकीज़, वन्यप्राश, रागी-महुआ लड्डू, कोको ड्रिंक, कोदो-कुटकी पास्ता, ढेकी चावल।

प्रश्न 13: जशपुर के उत्पादों की पैकेजिंग कैसी होगी?
उत्तर: पर्यावरण अनुकूल और बिना प्रिज़र्वेटिव के।

प्रश्न 14: भारत की पहली निजी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा किस कंपनी को मंजूरी मिली है?
उत्तर: अनंत टेक (Anant Tech)।

प्रश्न 15: अनंत टेक का यह प्रोजेक्ट किस संस्था द्वारा अनुमोदित किया गया है?
उत्तर: IN-SPACe।

प्रश्न 16: भारत का पहला निजी उपग्रह ब्रॉडबैंड प्रोजेक्ट कब तक लॉन्च होने की उम्मीद है?
उत्तर: वर्ष 2028 तक।

प्रश्न 17: डी गुकेश ने कौन-सा शतरंज खिताब जीता है?
उत्तर: ज़ाग्रेब सुपरयूनाइटेड रैपिड चेस खिताब।

प्रश्न 18: ज़ाग्रेब सुपरयूनाइटेड चेस टूर्नामेंट कहाँ आयोजित हुआ था?
उत्तर: क्रोएशिया।

प्रश्न 19: डी गुकेश ने टूर्नामेंट में कितने अंक प्राप्त किए?
उत्तर: 14 अंक (18 में से)।

प्रश्न 20: अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस (International Cooperative Day) कब मनाया जाता है?
उत्तर: हर साल जुलाई के पहले शनिवार को (इस वर्ष 5 जुलाई 2025 को)।ji

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *