GK Questions: यह प्रश्नोत्तरी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और कांग्रेस के इतिहास से जुड़ी प्रमुख घटनाओं पर आधारित है। इसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना, पहले अध्यक्ष, वंदे मातरम् का पहला गायन, बंगाल विभाजन, होमरूल लीग, जलियांवाला बाग हत्याकांड, गांधीजी के पहले आंदोलन, साइमन कमीशन, पूर्ण स्वराज प्रस्ताव और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया है।
प्रश्न 1: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब और कहाँ हुई थी?
उत्तर: 1885, मुंबई
प्रश्न 2: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: डब्ल्यू. सी. बनर्जी
प्रश्न 3: ‘वन्दे मातरम्’ पहली बार किस अधिवेशन में गाया गया था?
उत्तर: 1896, कोलकाता अधिवेशन
प्रश्न 4: ‘बंगाल विभाजन’ किस वायसराय के समय हुआ?
उत्तर: लॉर्ड कर्ज़न, 1905
प्रश्न 5: ‘होमरूल लीग आंदोलन’ की शुरुआत किसने की थी?
उत्तर: बाल गंगाधर तिलक और एनी बेसेंट
प्रश्न 6: ‘जलियांवाला बाग हत्याकांड’ कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर: 13 अप्रैल 1919, अमृतसर
प्रश्न 7: गांधीजी ने सबसे पहले किस आंदोलन में भाग लिया था?
उत्तर: चंपारण सत्याग्रह, 1917
प्रश्न 8: ‘साइमन कमीशन’ भारत कब आया था?
उत्तर: 1928 ई.
प्रश्न 9: ‘पूर्ण स्वराज’ का प्रस्ताव कब पारित हुआ था?
उत्तर: लाहौर अधिवेशन, 1929
प्रश्न 10: भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू हुआ था?
उत्तर: 8 अगस्त 1942