GK Questions: भारत में प्रथम व्यक्ति (महिला और पुरुष)

GK Questions: भारत में प्रथम व्यक्ति (महिला और पुरुष)

GK Questions: भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, प्रधानमंत्री नेहरू, और महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। प्रथम नोबेल विजेता टैगोर और महिला विजेता मदर टेरेसा रहीं। अंतरिक्ष में राकेश शर्मा और कल्पना चावला गए। पहले CJI हरिलाल कानिया और पहली महिला जज फातिमा बीवी थीं। ऐसी कई ऐतिहासिक प्रथम उपलब्धियाँ भारत में दर्ज हैं।

प्रश्न 1: भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्न 2: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर: पं. जवाहरलाल नेहरू

प्रश्न 3: भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर: डॉ. एस. राधाकृष्णन

प्रश्न 4: भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश (CJI) कौन थे?
उत्तर: हरिलाल जे. कानिया

प्रश्न 5: भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: जी.वी. मावलंकर

प्रश्न 6: भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता कौन थे?
उत्तर: रवींद्रनाथ टैगोर (1913, साहित्य)

प्रश्न 7: भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री कौन थे?
उत्तर: राकेश शर्मा

प्रश्न 8: भारत के प्रथम परमवीर चक्र विजेता कौन थे?
उत्तर: मेजर सोमनाथ शर्मा

प्रश्न 9: भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे?
उत्तर: सी. राजगोपालाचारी

प्रश्न 10: भारत के प्रथम व्यक्तिगत ओलंपिक पदक विजेता कौन थे?
उत्तर: के.डी. जाधव (कुश्ती, 1952)

भारत में महिलाएं – पहली बार (First in India – Female)

प्रश्न 11: भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थीं?
उत्तर: इंदिरा गांधी

प्रश्न 12: भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थीं?
उत्तर: प्रतिभा पाटिल

प्रश्न 13: भारत की प्रथम महिला लोकसभा अध्यक्ष कौन थीं?
उत्तर: मीरा कुमार

प्रश्न 14: भारत की प्रथम महिला राज्यपाल कौन थीं?
उत्तर: सरोजिनी नायडू

प्रश्न 15: भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?
उत्तर: सुचेता कृपलानी (उत्तर प्रदेश)

इन्हें भी पढ़े.  GK Question: स्वास्थ्य और शरीर से जुड़े महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न

प्रश्न 16: भारत की प्रथम महिला IAS अधिकारी कौन थीं?
उत्तर: अन्ना राजम मल्होत्रा

प्रश्न 17: भारत की प्रथम महिला नोबेल पुरस्कार विजेता कौन थीं?
उत्तर: मदर टेरेसा (शांति, 1979)

प्रश्न 18: भारत में जन्मी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री कौन थीं?
उत्तर: कल्पना चावला

प्रश्न 19: भारत की प्रथम महिला IPS अधिकारी कौन थीं?
उत्तर: किरण बेदी

प्रश्न 20: भारत की प्रथम महिला सुप्रीम कोर्ट जज कौन थीं?
उत्तर: फातिमा बीवी

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *