GK Questions: भारत और विश्व से नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य

GK Questions: भारत और विश्व से नवीनतम सामान्य ज्ञान तथ्य

GK Questions: भारत मछली उत्पादन में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट देश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादक बना। पहले शतरंज ई-स्पोर्ट्स विश्व कप के विजेता मैग्नस कार्लसन रहे। शिबू सोरेन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री थे। ‘अपना घर’ योजना पेट्रोलियम मंत्रालय ने शुरू की। स्लोवेनिया ने इज़राइल से हथियार व्यापार बंद किया। भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार बना और पहली तीरंदाजी लीग दिल्ली में होगी।

Q1. वैश्विक मछली उत्पादन में भारत की रैंक क्या है?
उत्तर: (B) दूसरा / Second 

व्याख्या: भारत मछली उत्पादन में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यह उपलब्धि जलीय कृषि और मछली पालन के अच्छे प्रबंधन के कारण संभव हुई है।

Q2. भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादक पोर्ट कौन सा है?
उत्तर: (D) वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह 

व्याख्या: वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट भारत का पहला पोर्ट है जिसने ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन शुरू किया है, जो ‘नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ का हिस्सा है।

Q3. पहले शतरंज ई-स्पोर्ट्स विश्व कप का विजेता कौन बना?
उत्तर: (D) मैग्नस कार्लसन / Magnus Carlsen 

व्याख्या: नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन ने सऊदी अरब में आयोजित पहले शतरंज ई-स्पोर्ट्स विश्व कप का खिताब जीता।

Q4. शिबू सोरेन किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे जिनका हाल ही में निधन हुआ?
उत्तर: (B) झारखण्ड / Jharkhand 

व्याख्या: शिबू सोरेन झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके थे और झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता थे।

Q5. हाल ही में ‘अपना घर’ नामक पहल किस मंत्रालय ने शुरू की है?
उत्तर: (C) पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय 

व्याख्या: इस पहल का उद्देश्य तेल कंपनियों के कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ता आवास प्रदान करना है।

इन्हें भी पढ़े.  GK Questions: महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

Q6. इज़राइल के साथ सभी हथियार व्यापार पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला यूरोपीय संघ देश कौन बना?
उत्तर: (C) स्लोवेनिया / Slovenia 

व्याख्या: स्लोवेनिया ने गाजा संघर्ष के चलते इज़राइल के साथ सभी हथियार व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Q7. IATA रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया का कौन सा सबसे बड़ा विमानन बाजार बन गया है?
उत्तर: (C) पाँचवां / Fifth 

व्याख्या: IATA की WATS 2024 रिपोर्ट के अनुसार, भारत अब अमेरिका, चीन, यूके और जर्मनी के बाद 5वां सबसे बड़ा विमानन बाजार है।

Q8. भारत की पहली तीरंदाजी लीग का आयोजन कहाँ किया जाएगा?
उत्तर: (B) दिल्ली / Delhi 

व्याख्या: भारतीय तीरंदाजी संघ द्वारा शुरू की गई यह प्रोफेशनल लीग दिल्ली में आयोजित की जाएगी ताकि खेल को बढ़ावा दिया जा सके।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *