GK Questions: 1857 की क्रांति, जिसे भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा जाता है, 10 मई 1857 को मेरठ से शुरू हुई थी। इसमें मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, नाना साहेब, तात्या टोपे और बेगम हज़रत महल जैसे नेताओं ने भाग लिया। यह क्रांति लॉर्ड कैनिंग के समय हुई और असफल रही। क्रांति के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन समाप्त हुआ और भारत की बागडोर ब्रिटिश क्राउन को सौंप दी गई।
-
प्रश्न: 1857 की क्रांति कब शुरू हुई थी?
उत्तर: 10 मई 1857 -
प्रश्न: 1857 की क्रांति की शुरुआत कहाँ से हुई थी?
उत्तर: मेरठ -
प्रश्न: 1857 की क्रांति को किस नाम से भी जाना जाता है?
उत्तर: भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम -
प्रश्न: 1857 की क्रांति के समय भारत का गवर्नर जनरल कौन था?
उत्तर: लॉर्ड कैनिंग -
प्रश्न: मंगल पांडे कौन थे?
उत्तर: बैरकपुर के सैनिक, जिन्होंने विद्रोह की चिंगारी जलाई -
प्रश्न: बहादुर शाह ज़फर ने किस रूप में नेतृत्व किया?
उत्तर: प्रतीकात्मक नेतृत्व -
प्रश्न: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नारा क्या था?
उत्तर: मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी -
प्रश्न: 1857 की क्रांति में कानपुर का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर: नाना साहेब -
प्रश्न: तात्या टोपे किससे जुड़े थे?
उत्तर: नाना साहेब -
प्रश्न: लखनऊ में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर: बेगम हज़रत महल -
प्रश्न: 1857 की क्रांति क्यों असफल हुई?
उत्तर: नेतृत्व की कमी, एकता का अभाव, सीमित क्षेत्र -
प्रश्न: क्रांति के बाद बहादुर शाह ज़फर को कहाँ भेजा गया?
उत्तर: रंगून (म्यांमार) -
प्रश्न: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई कब और कहाँ शहीद हुईं?
उत्तर: 1858, ग्वालियर -
प्रश्न: अंग्रेजों की जीत के पीछे मुख्य कारण क्या था?
उत्तर: संगठित सैन्य शक्ति और आधुनिक हथियार -
प्रश्न: दिल्ली में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर: बहादुर शाह ज़फर -
प्रश्न: 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने किस शासन को समाप्त किया?
उत्तर: ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन -
प्रश्न: 1857 की क्रांति के बाद भारत की शासन व्यवस्था किसके हाथ में आई?
उत्तर: ब्रिटिश क्राउन -
प्रश्न: किस अंग्रेज अधिकारी ने झांसी पर आक्रमण किया था?
उत्तर: ह्यूरोज़ -
प्रश्न: 1857 की क्रांति को ‘सिपाही विद्रोह’ किस अंग्रेज इतिहासकार ने कहा?
उत्तर: सर जॉन लॉरेंस -
प्रश्न: 1857 के विद्रोह में बिहार में नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर: कुंवर सिंह