GK Questions: जानिए विज्ञान और सामान्य ज्ञान के 30 ऐसे रहस्यमयी सवाल-जवाब, जो आपकी सोच को चुनौती देंगे! वायुमंडलीय दाब का मापक यंत्र क्या है? DNA की खोज किसने की? आम का वैज्ञानिक नाम क्या है? ये और कई रोचक तथ्य, जैविक, भौतिक और रासायनिक ज्ञान के जादू से भरपूर। तैयार हो जाइए, ज्ञान की इस अनोखी दुनिया में कदम रखने के लिए!
प्रश्न: वायुमंडलीय दाब मापने का यंत्र और इसका मात्रक क्या है?
उत्तर: बैरोमीटर तथा बार।
प्रश्न: मानव नेत्र की स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी क्या है?
उत्तर: 25 सेंटीमीटर।
प्रश्न: कैप्सूल का आवरण किससे बना होता है?
उत्तर: स्टार्च से।
प्रश्न: अंडे का आवरण किससे बना होता है?
उत्तर: कैल्शियम कार्बोनेट से।
प्रश्न: मस्तिष्क और सिर के अध्ययन की शाखा क्या कहलाती है?
उत्तर: फ्रेनोलॉजी।
प्रश्न: डिहाइड्रेशन से शरीर में किस तत्व की कमी होती है?
उत्तर: सोडियम क्लोराइड की कमी होती है।
प्रश्न: किसी वस्तु का भार अधिकतम कहाँ होता है?
उत्तर: ध्रुवों (पोल) पर।
प्रश्न: कृत्रिम सिल्क किसे कहते हैं?
उत्तर: रेयॉन।
प्रश्न: पौधों में जैव पदार्थों का वहन किससे होता है?
उत्तर: फ्लोएम से।
प्रश्न: अश्रु गैस क्या होती है?
उत्तर: क्लोरो-एसिटो-फिनोन।
प्रश्न: अतिवालक (सुपरकंडक्टर) की प्रतिरोधकता कैसी होती है?
उत्तर: शून्य होती है।
प्रश्न: DNA की खोज किसने की थी?
उत्तर: वाटसन एवं क्रिक ने।
प्रश्न: आम का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर: मैंगिफेरा इंडिका।
प्रश्न: तम्बाकू में हानिकारक पदार्थ कौन-सा होता है?
उत्तर: निकोटिन।
प्रश्न: रेफ्रिजरेटर में ठंडा करने के लिए किस गैस का प्रयोग होता है?
उत्तर: अमोनिया गैस।
प्रश्न: वायुमंडलीय दाब का मान कितना होता है?
उत्तर: 10⁵ न्यूटन प्रति वर्ग मीटर।
प्रश्न: दो समांतर दर्पणों के बीच कितने प्रतिबिंब बनते हैं?
उत्तर: अनन्त।
प्रश्न: पेप्सिन प्रोटीन को किस रूप में बदलता है?
उत्तर: पॉलीपेप्टाइड में।
प्रश्न: क्वाशियोरकर और मरास्मस किस कारण होते हैं?
उत्तर: प्रोटीन की कमी के कारण।
प्रश्न: DNA की इकाइयाँ क्या कहलाती हैं?
उत्तर: न्यूक्लियोटाइड्स।
प्रश्न: किस तापमान पर सेल्सियस (°C) और फ़ारेनहाइट (°F) बराबर होते हैं?
उत्तर: -40 डिग्री।
प्रश्न: ट्यूबलाइट में कौन-सी गैस भरी जाती है?
उत्तर: मरक्यूरिक ऑक्साइड और आर्गन।