Current Affairs: वर्तमान घटनाओं और ताज़ा समाचारों की जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान के लिए महत्वपूर्ण होती है। यहाँ 2025 में हुई प्रमुख घटनाओं, निर्णयों और आंकड़ों से संबंधित प्रश्नोत्तर प्रस्तुत हैं, जो आर्थिक, राजनीतिक और वैज्ञानिक क्षेत्रों से जुड़े हैं।
प्रश्न 1: हाल ही में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और मार्क जुकरबर्ग की मेटा साझेदारी को किस संगठन से मंजूरी मिली?
उत्तर: यूरोपीय संघ | European Union
प्रश्न 2: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हाल ही में किस उच्च न्यायालय में 24 न्यायाधीशों की नियुक्ति की?
उत्तर: इलाहाबाद उच्च न्यायालय | Allahabad High Court
प्रश्न 3: वार्षिक “सार्क विरासत मंच” 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किस देश में आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: श्रीलंका | Sri Lanka
प्रश्न 4: सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार कौन बना रहा?
उत्तर: अमेरिका | United States
प्रश्न 5: ‘वैश्विक खाद्य नियामक शिखर सम्मेलन-2025’ के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किसने नई दिल्ली में किया?
उत्तर: जगत प्रकाश नड्डा | Jagat Prakash Nadda
प्रश्न 6: केंद्र सरकार ने साधारण चांदी ज्वेलरी के आयात पर कब तक प्रतिबंध लगाया है?
उत्तर: 31 मार्च, 2026 | 31st March 2026
प्रश्न 7: ‘सुपर टाइफून रागासा’ के कारण किस शहर ने अपनी सबसे उच्चतम चेतावनी जारी की?
उत्तर: हांगकांग | Hong Kong
प्रश्न 8: राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ ने एआईआईए के सहयोग से कहाँ अस्थि मर्म पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया?
उत्तर: नई दिल्ली | New Delhi
प्रश्न 9: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के अंतर्गत किस थीम पर प्रदर्शनी आयोजित की?
उत्तर: स्वच्छोत्सव | Swachhotsav
प्रश्न 10: RBI के अनुसार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर कितना हो गया है?
उत्तर: 702.57 बिलियन डॉलर | 702.57 Billion USD