Bridges in India: हम भारत को विविधताओं का देश मानते हैं, जहां पुलों का निर्माण प्राचीन सभ्यताओं, भौगोलिक विविधताओं और आधुनिक इंजीनियरिंग का मिश्रण है। ये पुल न केवल गहरी नदियों, घाटियों और समुद्रों पर आवाजाही को सुगम बना रहे हैं, बल्कि देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भागीदार हैं।
क्योंकि, भारत में आर्थिक विकास की रफ्तार को तेज़ करने के लिए इन पुलों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है। वहीं, इन पुलों की वास्तुकला और इंजीनियरिंग अपने आप में एक अनोखी उपलब्धि है, जो भारत की समृद्ध परंपराओं और आधुनिकता के बीच पुल का काम भी करती है।
भारत का सबसे लंबा पुल
भारत का सबसे लंबा पुल मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (MTHL) है। इस पुल की कुल लंबाई की बात करें तो यह 21,800 मीटर लंबा है। यह पुल मुंबई शहर को नवी मुंबई से जोड़ता है।
कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल
कच्ची दरगाह पुल गंगा नदी पर स्थित है, जो बिहार के पटना को हाजीपुर के बिदुपुर से जोड़ता है। इस पुल की लंबाई की बात करें तो यह 9,760 मीटर लंबा है।
भूपेन हजारिका सेतु
यह पुल लोहित नदी पर बना है, जो ब्रह्मपुत्र नदी की एक सहायक नदी है। यह पुल असम राज्य को अरुणाचल प्रदेश से जोड़ता है। इस पुल का उद्घाटन 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसकी कुल लंबाई 9,150 मीटर है।
दिबांग नदी पुल
यह पुल अरुणाचल प्रदेश में दिबांग नदी पर बना है। इसकी कुल लंबाई की बात करें तो यह 6,200 मीटर लंबा है।
महात्मा गांधी सेतु
महात्मा गांधी सेतु बिहार में स्थित है, जो गंगा नदी पर बना है। इस पुल की कुल लंबाई 5,750 मीटर है।
बांद्रा-वर्ली सी लिंक
यह मुंबई में समुद्र पर बना एक पुल है, जो 5.6 किलोमीटर लंबा है।
गोदावरी पुल
गोदावरी पुल गोदावरी नदी पर बना है, जो कोलकाता और चेन्नई के बीच की दूरी को लगभग 150 किलोमीटर कम कर देता है। इस पुल की लंबाई 5,062 मीटर है।
बोगीबील पुल
बोगीबील पुल असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना है, जो 7 रिक्टर स्केल तक के भूकंप के झटकों को सहन कर सकता है। इस पुल की लंबाई 4,940 मीटर है।
विक्रमशिला पुल
यह पुल बिहार में गंगा नदी पर बना है, जिसकी लंबाई 4,700 मीटर है और यह भागलपुर के पास स्थित है। साथ ही, यह NH-31 और NH-33 को जोड़ता है।
वेम्बनाड पुल
यह पुल केरल में स्थित है, जिसकी लंबाई 4,620 मीटर है। दरअसल, यह एक रेलवे पुल है, जो तीन द्वीपों से होकर गुजरता है। ऐसे में इस पुल पर यात्रा करते समय आपको आकर्षक और यादगार पल का अनुभव होगा।