Bus journey: भारत की सबसे लंबी बस यात्रा, जानिए

Bus journey: भारत की सबसे लंबी बस यात्रा, जानिए

Bus journey: भारत में कई प्रकार के परिवहन के साधन हैं, जिनमें बस यात्रा एक प्रमुख साधन है। गांव से लेकर शहरों और महानगरों तक, बसों के माध्यम से सभी को जोड़ा गया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि रेलवे के बाद, बसें ही देश के हर कोने में पहुंचने का एकमात्र परिवहन प्रणाली हैं।

Bus journey: भारत की सबसे लंबी बस यात्रा, जानिए

इसलिए, भारत में सरकारी और निजी बस सेवाएं देश की परिवहन प्रणाली की रीढ़ मानी जाती हैं। बस यात्रा भारत की विविध भूगोल, संस्कृति और समाज को नजदीक से जानने और देखने का एक अच्छा विकल्प है।

आपने भी कई बार बस से यात्रा की होगी, लेकिन क्या आपको पता है भारत की सबसे लंबी बस यात्रा कौन सी है? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इसे जानेंगे।

भारत की सबसे लंबी बस यात्रा

भारत की सबसे लंबी बस यात्रा जोधपुर से बंगलुरू तक की है। यह यात्रा भारत की सबसे लंबी बस यात्राओं में शामिल है।

कितनी लंबी है बस यात्रा

यदि आप इस बस यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। इस यात्रा के दौरान आपको 2000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करनी पड़ती है।

चार राज्यों की यात्रा 36 घंटे में

इस यात्रा के दौरान आपको चार राज्यों का भ्रमण करने का मौका मिलता है। यात्रा के दौरान आप राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों से गुजरते हैं। इस दौरान आपको कई गांवों, शहरों और महानगरों से गुजरने का मौका मिलेगा, साथ ही प्राकृतिक दृश्य भी देखने को मिलेंगे।

इन्हें भी पढ़े.  Independence Day 2025: 15 अगस्त 1947 को तिरंगा फहराया गया, भारत गेट पर आज़ादी का जश्न हुआ जोरदार

बस का सफर समुद्र के किनारे

यात्रा के दौरान यह बस कुछ समय के लिए समुद्र के किनारे से भी गुजरती है। पूरे यात्रा के दौरान, यह बस नासिक, पुणे, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और नासिक जैसे शहरों से होकर गुजरती है।

दिल्ली से लेह की यात्रा

एक और लंबी बस यात्रा की चर्चा होती है जो दिल्ली से लेह तक की है। यह यात्रा 1076 किलोमीटर की है, जिसे आप हिमाचल प्रदेश सरकार की बसों के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। इस यात्रा के दौरान आप उत्तर भारत की प्राकृतिक घाटियों और बर्फीले पहाड़ों को देख सकते हैं। कई साहसिक प्रेमी इस यात्रा पर जाना पसंद करते हैं।