Current Affairs: इस प्रश्नोत्तरी में 19 अक्टूबर 2025 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स शामिल हैं। यह आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे CDS, UPSC, SSC, बैंकिंग और अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है। आइए जानते हैं आज के शीर्ष प्रश्न और उनके सही उत्तर।
प्रश्न 1. सितंबर 2025 के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार किसे मिला?
उत्तर: अभिषेक शर्मा
प्रश्न 2. अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा असिस्ट गोल मेकर कौन बने हैं?
उत्तर: लियोनेल मेसी
प्रश्न 3. भारत और किस देश के बीच 5वां ‘समुद्र शक्ति’ नौसैनिक अभ्यास आयोजित हुआ?
उत्तर: इंडोनेशिया
प्रश्न 4. एआई-पावर्ड म्यूज़िक अवतार बनाने के लिए गूगल क्लाउड ने किससे साझेदारी की है?
उत्तर: ए. आर. रहमान
प्रश्न 5. माइकल रैंड्रियनिरिना को किस देश का ट्रांज़िशनल राष्ट्रपति नियुक्त किया गया है?
उत्तर: मेडागास्कर
प्रश्न 6. भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ किस वर्ष लॉन्च होगा?
उत्तर: 2027
प्रश्न 7. खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पांचवें संस्करण का आयोजन किस राज्य में होगा?
उत्तर: राजस्थान
प्रश्न 8. 30वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब किसने जीता?
उत्तर: मणिपुर
प्रश्न 9. पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 (मिस्र) में जॉबी मैथ्यू ने कौन सा पदक जीता?
उत्तर: कांस्य पदक
प्रश्न 10. IUCN के प्रजाति अस्तित्व आयोग (SSC) के पहले एशियाई अध्यक्ष कौन बने हैं?
उत्तर: विनेक मेनन