Current Affairs 2025: करंट अफेयर्स की जानकारी प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें पुरस्कार, महोत्सव, खेल, तकनीकी और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। यह Q&A फॉर्म विद्यार्थियों और उम्मीदवारों के लिए याद रखने में आसान तरीका प्रदान करता है।
प्रश्न 1: बिल्डथॉन 2025 का ब्रांड एंबेसडर हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: शुभांशु शुक्ला / Shubhamshu Shukla
प्रश्न 2: खालिद अल-एनानी किस देश से संबंधित हैं जो यूनेस्को का नेतृत्व करने वाले पहले अरब महानिदेशक बनेंगे?
उत्तर: मिस्र / Egypt
प्रश्न 3: अबेई के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल (UNISFA) में किस देश के शांति सैनिकों को सम्मानित किया गया है?
उत्तर: भारत / India
प्रश्न 4: मेरा होउ चोंगबा उत्सव किस राज्य में मनाया गया है?
उत्तर: मणिपुर / Manipur
प्रश्न 5: रसायन का नोबेल पुरस्कार 2025 किसे दिया गया है?
उत्तर: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉबसन और उमर एम. याघी / Susumu Kitagawa, Richard Robson and Omar M. Yaghi
प्रश्न 6: भारत के पहले पूर्णतः डिजिटल हवाई अड्डे का उद्घाटन किस राज्य में किया गया?
उत्तर: महाराष्ट्र / Maharashtra
प्रश्न 7: इंडिया मोबाइल कांग्रेस के नौवें संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया गया?
उत्तर: नई दिल्ली / New Delhi
प्रश्न 8: ईरानी कप 2025-26 का खिताब किसने जीता है?
उत्तर: विदर्भ / Vidarbha
प्रश्न 9: SASTRA रामानुजन पुरस्कार 2025 से किसे सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर: अलेक्जेंडर स्मिथ / Alexander Smith
प्रश्न 10: 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों का उद्घाटन कहाँ किया गया?
उत्तर: जम्मू और कश्मीर / Jammu & Kashmir