Current Affairs: भारत और विश्व में हाल की बड़ी घटनाओं की एक झलक

Current Affairs: भारत और विश्व में हाल की बड़ी घटनाओं की एक झलक

Current Affairs: हाल ही में भारत और विश्व से जुड़ी कई अहम घटनाएँ सामने आई हैं। इंदौर भारत का पहला भिक्षावृत्ति-मुक्त शहर बना है। सेना ने ऑपरेशन केलर शुरू किया। भारत ने चीन की कुछ मीडिया एजेंसियों को बैन किया। महाराष्ट्र ने सबसे ज्यादा जीएसटी संग्रह किया। इजरायल ने खाद्य सुरक्षा रणनीति शुरू की और अमेरिका ने सऊदी अरब से रक्षा समझौता किया। भारत ने इथेनॉल व कोयला नीति में अहम बदलाव किए हैं।

1.हाल ही में किस शहर को भारत का पहला “भिक्षावृत्ति-मुक्त शहर” घोषित किया गया है?
उत्तर: इंदौर

2.हाल ही में भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से निपटने के लिए कौन सा अभियान चलाया है?
उत्तर: ऑपरेशन केलर

3.हाल ही में किस देश ने ऋण की स्‍वीकृति के लिए बाजार विनिमय व्यवस्था अपनाने की IMF की शर्तों को स्वीकार कर लिया है?
उत्तर: बांग्लादेश

4.वर्तमान में जन्म के समय भारत का लिंगानुपात 899 से बढ़कर कितना हो गया है?
उत्तर: 913

5.हाल ही में किस देश ने मैन्युफैक्‍चरिंग और सर्विस सेक्‍टर दोनों में दुनिया में शीर्ष स्थान हासिल किया है?
उत्तर: भारत

6.हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी “एक जिला, एक उत्पाद योजना” के तहत कितने नए उत्पादों को जोड़ा है?
उत्तर: 12 उत्पाद

7.निम्नलिखित में से किस तारीख को ‘राष्ट्रीय डेंगू दिवस’ मनाया जाता है?
उत्तर: 16 मई

8.केंद्र सरकार ने सरकार ने कब तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण का लक्ष्य रखा है?
उत्तर: 2025-26

9.वर्तमान में कोयला क्षेत्र भारत के कुल बिजली उत्पादन में कितने प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है?
उत्तर: 74%

इन्हें भी पढ़े.  Current Affairs: देश-दुनिया की बड़ी खबरें, सौर ऊर्जा से विधानसभा, ब्रह्मोस संयंत्र, स्टारलिंक सेवा और शतरंज पर रोक

10.हाल ही में भारत ने किस देश ग्‍लोबल टाइम्‍स, शिन्‍हुआ न्‍यूज एजेंसी और T.R.T. वर्ल्‍ड के एक्‍स अकांउट को बैन कर दिया है?
उत्तर: चीन

11.केंद्र सरकार ने 2024-25 में इथेनॉल उत्पादन के लिए भारतीय खाद्य निगम को अतिरिक्त कितने मिलियन टन चावल देने को मंजूरी दे दी है?
उत्तर: 2.8 मिलियन टन

12. इजरायल ने 2050 के लिए कितने बिलियन डॉलर की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा रणनीति शुरू की है?
उत्तर: 1.4 बिलियन डॉलर

13. भारत ने वित्त वर्ष 2025 में कोयला आयात में कितने प्रतिशत से अधिक की कटौती की है?
उत्तर: 09%

14.वित्त वर्ष 2024-25 में सबसे ज्यादा जीएसटी राजस्व संग्रह करने वाला राज्य कौन बना है?
उत्तर: महाराष्ट्र

15.हाल ही अमेरिका ने किस देश के साथ 142 बिलियन डॉलर का रक्षा समझौता किया है?
उत्तर: सऊदी अरब

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *