Current Affairs: हाल ही में कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय ने भारत की पहली जीन-संपादित भेड़ विकसित की है। मई 2025 में LIC ने 24 घंटे में सबसे अधिक जीवन बीमा पॉलिसियां बेचकर रिकॉर्ड बनाया। टाटा और एयरबस ने कर्नाटक में निजी हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन शुरू की। प्रधानमंत्री मोदी ने कानपुर में 20,900 करोड़ की विकास परियोजनाएं शुरू कीं। भारत ने ISSF जूनियर विश्व कप में पहला स्थान पाया।
1.हाल ही में किस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने भारत की पहली जीन-संपादित भेड़ विकसित की है?
उत्तर: कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय
2.मई 2025 में, एलआईसी(LIC) ने कितने घंटे में सबसे अधिक जीवन बीमा पॉलिसियां बेचने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है?
उत्तर: 24 घंटे
3.हाल ही में टाटा और एयरबस ने किस राज्य में पहली निजी हेलीकॉप्टर असेंबली लाइन स्थापित करने की घोषणा की है?
उत्तर: कर्नाटक
4.निम्नलिखित में से कहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 20,900 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे?
उत्तर: कानपुर
5. भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में अप्रैल 2025 में कितनी प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई?
उत्तर: 2.7%
6.हाल ही में किस तारीख को ‘अंतर्राष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस’ मनाया गया है?
उत्तर: 29 मई
7.हाल ही में किस देश ने प्रवासन कानूनों को कड़ा करने के उद्देश्य से दो मसौदा विधेयकों को स्वीकृति दी है?
उत्तर: जर्मनी
8.हाल ही में महाराणा प्रताप की ___ जयंती मनाई गई है।
उत्तर: 485वीं
9.हाल ही में जर्मनी के सुहल में आयोजित ISSF जूनियर विश्व कप 2025 में भारत ने __ स्थान हासिल किया है।
उत्तर: पहला
10.निम्नलिखित में से किस शहर में “विंग्स इंडिया 2026” का आयोजन किया जाएगा?
उत्तर: हैदराबाद
11.निम्नलिखित में से किस तारीख को प्रतिवर्ष ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ मनाया जाता है?
उत्तर: 30 मई
12.मई 2025 में आयोजित 9वीं BRICS उद्योग मंत्रियों की बैठक का मुख्य विषय क्या था?
उत्तर: अधिक समावेशी और टिकाऊ शासन के लिए वैश्विक दक्षिण सहयोग को मजबूत करना”
13.मई 2025 में, पालतू पशुओं के भोजन का ब्रांड ‘ड्रूल्स’ भारत का कौन-सा यूनिकॉर्न बना गया है?
उत्तर: चौथा
14.हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में कितने प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए?
उत्तर: 69
15.हाल ही में भारत ने अपनी वायु सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए किस परियोजना की शुरुआत की है?
उत्तर: प्रोजेक्ट कुशा