Current affairs: एनवीडिया का रिकॉर्ड, डिजी-लक्ष्मी योजना, रोजगार मेला और सेमीकॉन इंडिया तक सभी बड़ी खबरें

Current affairs: एनवीडिया का रिकॉर्ड, डिजी-लक्ष्मी योजना, रोजगार मेला और सेमीकॉन इंडिया तक सभी बड़ी खबरें

Current affairs: जुलाई 2025 के करेंट अफेयर्स में देश और दुनिया की कई अहम घटनाएं चर्चा में रहीं। एनवीडिया दुनिया की पहली 4 ट्रिलियन डॉलर कंपनी बनी तो आंध्र प्रदेश और असम ने नई योजनाएं शुरू कीं। पीएम मोदी रोजगार मेला में युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे और भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची। आइए जानें आज की 15 महत्वपूर्ण हेडलाइंस।

प्रश्न 1: दुनिया की पहली 4 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप वाली कंपनी कौन बनी?
उत्तर: एनवीडिया दुनिया की पहली 4 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप वाली कंपनी बनी।

प्रश्न 2: आंध्र प्रदेश सरकार ने शहरी गरीब महिलाओं के लिए कौन-सी नई योजना शुरू की?
उत्तर: आंध्र प्रदेश सरकार ने ‘डिजी-लक्ष्मी’ योजना शुरू की।

प्रश्न 3: रांची में आयोजित 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता किसने की?
उत्तर: इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की।

प्रश्न 4: एक इलेक्ट्रिक वाहन की कुल लागत में बैटरी का कितना प्रतिशत योगदान होता है?
उत्तर: इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी कुल लागत का लगभग 40 प्रतिशत होती है।

प्रश्न 5: प्रधानमंत्री मोदी रोजगार मेले के तहत कितने युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे?
उत्तर: प्रधानमंत्री मोदी 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे।

प्रश्न 6: ‘सेमीकॉन इंडिया 2025’ सम्मेलन कब और कहां आयोजित होगा?
उत्तर: यह सम्मेलन 4 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होगा।

प्रश्न 7: भारत के टोल सिस्टम में फास्टैग की कितनी पहुंच हो चुकी है?
उत्तर: फास्टैग की पहुंच देश के 98 प्रतिशत टोल सिस्टम तक हो चुकी है।

प्रश्न 8: विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: यह दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है।

इन्हें भी पढ़े.  Difference between Kargil Vijay Diwas and Vijay Diwas: जुलाई में मनाए जाने वाले कारगिल विजय दिवस और दिसंबर में विजय दिवस के बीच क्या अंतर है?

प्रश्न 9: स्पेस टीएस और सिनर्जी क्वांटम ने किस उद्देश्य से साझेदारी की?
उत्तर: दोनों कंपनियों ने सुरक्षित अंतरिक्ष और क्वांटम संचार के लिए साझेदारी की।

प्रश्न 10: मेरठ में एग्रीटेक इनोवेशन हब का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसका उद्घाटन किया।

प्रश्न 11: भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता अब कितनी हो गई है?
उत्तर: भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 227 गीगावाट तक पहुंच गई है।

प्रश्न 12: केंद्र सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित कितने राज्यों को ₹1066 करोड़ मंजूर किए?
उत्तर: केंद्र सरकार ने 6 राज्यों को ₹1066 करोड़ की सहायता राशि मंजूर की।

प्रश्न 13: भारत ने सौर ऊर्जा में कितनी प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है (वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार)?
उत्तर: भारत ने 4000 प्रतिशत सौर ऊर्जा वृद्धि दर्ज की है।

प्रश्न 14: ‘गज मित्र’ पहल किस राज्य सरकार ने शुरू की और क्यों?
उत्तर: असम सरकार ने मानव-हाथी संघर्ष रोकने हेतु ‘गज मित्र’ पहल शुरू की।

प्रश्न 15: महाराष्ट्र सरकार ने किस उत्सव को ‘राज्य उत्सव’ घोषित किया है?
उत्तर: महाराष्ट्र सरकार ने ‘गणेशोत्सव‘ को राज्य उत्सव घोषित किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *