Current Affairs: देश-दुनिया की बड़ी खबरें, सौर ऊर्जा से विधानसभा, ब्रह्मोस संयंत्र, स्टारलिंक सेवा और शतरंज पर रोक

Current Affairs: देश-दुनिया की बड़ी खबरें, सौर ऊर्जा से विधानसभा, ब्रह्मोस संयंत्र, स्टारलिंक सेवा और शतरंज पर रोक

Current Affairs: हाल ही में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जिनमें दिल्ली विधानसभा का सौर ऊर्जा पर आधारित होना, ब्रह्मोस निर्माण संयंत्र का उद्घाटन, 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता, और भारत में स्टारलिंक को इंटरनेट सेवा की अनुमति शामिल हैं। इसके अलावा, भूटान ने क्रिप्टो भुगतान को पर्यटन में शामिल किया और अफगानिस्तान में शतरंज पर प्रतिबंध लगाया गया।

प्रश्न 1: देश की पहली पूरी तरह सौर ऊर्जा पर चलने वाली विधानसभा कौन सी बनने जा रही है?
उत्तर: दिल्ली विधानसभा देश की पहली विधानसभा बनने जा रही है जो पूरी तरह सौर ऊर्जा पर संचालित होगी।

प्रश्न 2: हाल ही में ब्रह्मोस निर्माण संयंत्र का उद्घाटन कहां और किसके द्वारा किया गया?
उत्तर: हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ब्रह्मोस निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया।

प्रश्न 3: 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन हाल ही में किस शहर में हुआ?
उत्तर: 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन हैदराबाद शहर में हुआ।

प्रश्न 4: वर्ष 2025 में कौन-सी तीन जन सुरक्षा योजनाएं 10 वर्ष पूरे करेंगी?
उत्तर: वर्ष 2025 में तीन जन सुरक्षा योजनाएं सामाजिक सुरक्षा सेवा के 10 वर्ष पूरे करेंगी।

प्रश्न 5: हाल ही में भारत सरकार ने किस कंपनी को उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा शुरू करने की अनुमति दी है?
उत्तर: हाल ही में भारत सरकार ने स्टारलिंक कंपनी को देश में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवा शुरू करने की अनुमति दी है।

प्रश्न 6: ‘अंतरराष्ट्रीय अर्जानिया दिवस’ हाल ही में कब मनाया गया?
उत्तर: ‘अंतरराष्ट्रीय अर्जानिया दिवस’ हाल ही में 10 मई को मनाया गया।

प्रश्न 7: हाल ही में ब्रिटेन में स्थायी निवास पाने की आवश्यकता अवधि कितने वर्षों से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?
उत्तर: हाल ही में ब्रिटेन में स्थायी निवास पाने की अवधि को पांच वर्षों से बढ़ाकर दस वर्ष कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़े.  Current Affairs: भारत-अमेरिका की शीर्ष वैज्ञानिक संस्थाओं के वर्तमान प्रमुखों की सूची जारी

प्रश्न 8: 78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 हाल ही में किस देश में आयोजित किया गया?
उत्तर: 78वां कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 हाल ही में फ्रांस में आयोजित किया गया।

प्रश्न 9: झारखंड सरकार का वर्ष 2027 तक कितने गीगावॉट सौर ऊर्जा विकसित करने का लक्ष्य है?
उत्तर: झारखंड सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक 4 गीगावॉट सौर ऊर्जा विकसित करना है।

प्रश्न 10: संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह 2025 का क्या विषय (थीम) है?
उत्तर: 8वें संयुक्त राष्ट्र वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह 2025 की थीम है — “सड़कें जीवन के लिए – पैदल चलने और साइकिल चलाने को सुरक्षित बनाना”।

प्रश्न 11: हाल ही में किस देश में अस्थायी रूप से शतरंज खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है?
उत्तर: हाल ही में अफगानिस्तान में अस्थायी रूप से शतरंज खेलने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

प्रश्न 12: फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2025 में किस राज्य ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?
उत्तर: फिस्कल हेल्थ इंडेक्स 2025 में ओडिशा राज्य ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

प्रश्न 13: हाल ही में कौन-सा देश पर्यटन में क्रिप्टो भुगतान को शामिल करने वाला पहला देश बना है?
उत्तर: हाल ही में भूटान ऐसा पहला देश बना है जिसने पर्यटन में क्रिप्टो भुगतान को शामिल किया है।

प्रश्न 14: आंध्र प्रदेश सरकार ने गांवों में रहने वाले किस वर्ग को संपत्ति कर से छूट दी है?
उत्तर: आंध्र प्रदेश सरकार ने गांवों में रहने वाले रक्षा कर्मियों को संपत्ति कर से छूट दी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *