Current Affairs: हालिया खोज, रिकॉर्ड, नियुक्तियाँ और वैश्विक बदलाव से जुड़ा महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स संकलन

Current Affairs: हालिया खोज, रिकॉर्ड, नियुक्तियाँ और वैश्विक बदलाव से जुड़ा महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स संकलन

Current Affairs: पश्चिम बंगाल में पहली पिराटुला स्पाइडर मिली। कर्नाटक में हाइड्रोजन इंजन टेस्ट हुआ। रेमोना परेरा ने 170 घंटे भरतनाट्यम कर रिकॉर्ड बनाया। तुर्किये ने ‘गजैप’ बम लॉन्च किया। जबलपुर में हिंदी MBBS कॉलेज बनेगा। ज्ञान भारतम मिशन, ICC नए नियम, और मास्टरकार्ड-आंध्र सहयोग भी चर्चा में रहे।

1. विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
उत्तर: — 30 जुलाई

2. भारत की पहली पिराटुला वुल्फ स्पाइडर की खोज किस राज्य में की गई है?
उत्तर: — पश्चिम बंगाल

3. भारत के पहले हाइड्रोजन-ऑक्सीजन प्रणोदन इंजन का परीक्षण किस राज्य में किया गया है?
उत्तर: — कर्नाटक

4. लगातार 170 घंटे भरतनाट्यम नृत्य कर विश्व रिकॉर्ड किसने बनाया है?
उत्तर: — रेमोना परेरा

5. दुनिया के सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम ‘गजैप’ का अनावरण किस देश ने किया है?
उत्तर: — तुर्किये

6. भारत का पहला हिंदी माध्यम MBBS कॉलेज किस शहर में स्थापित किया जाएगा?
उत्तर: — जबलपुर

7. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में किस कंपनी के साथ समझौता किया है?
उत्तर: — मास्टरकार्ड

8. हेपेटाइटिस जागरूकता सप्ताह कब मनाया जाएगा?
उत्तर: — 26 जुलाई से 1 अगस्त तक

9. जर्मनी में आयोजित विश्व विश्वविद्यालय खेल 2025 में भारत ने कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
उत्तर: — 20वां स्थान

10. “छात्रों का सतत कल्याण: उच्च शिक्षा में एक सामूहिक उत्तरदायित्व” पुस्तक का विमोचन किसने किया है?
उत्तर: — पुष्कर सिंह धामी

11. प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटल बनाने के लिए ‘ज्ञान भारतम मिशन’ की शुरुआत किसने की है?
उत्तर: — नरेंद्र मोदी

इन्हें भी पढ़े.  Current Affairs: भारत में प्रेस स्वतंत्रता, मानव विकास और खेल क्षेत्र में हाल ही में कई अहम पहलें हुईं

12. 29वीं एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-15 बालिका एकल खिताब किसने जीता है?
उत्तर: — दिव्यांशी भौमिक

13. बाघ घनत्व के मामले में काजीरंगा टाइगर रिजर्व को वैश्विक स्तर पर कौन सा स्थान मिला है?
उत्तर: — तीसरा स्थान

14. ‘टेकसैवी एडमिनिस्ट्रेशन’ पुस्तक का विमोचन किसने किया है?
उत्तर: — आचार्य देवव्रत (गुजरात के राज्यपाल)

15. ICC ने वर्ष 2024 के लिए पुरुष और महिला क्रिकेटरों के लिए क्या घोषणा की है?
उत्तर: — नए नियम