Current Affairs: भारत-बांग्लादेश व्यापार पर रोक से लेकर समुद्रयान तक कई अहम घोषणाएं और पहलें

Current Affairs: भारत-बांग्लादेश व्यापार पर रोक से लेकर समुद्रयान तक कई अहम घोषणाएं और पहलें

Current Affairs: भारत ने बांग्लादेश से आयात पर प्रतिबंध लगाया है। महिला आयोग ने ‘कैम्पस कॉलिंग’ शुरू किया है। यूपी में तीन नई फसलें और बीज पार्क की घोषणा हुई है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। त्रिपुरा में जल पार्क और पश्चिम बंगाल में सैन्य अभ्यास हुआ। ‘समुद्रयान’ 2026 में लॉन्च होगा। महिला व मानव संसाधन दिवस भी मनाए गए।

1.हाल ही में भारत ने किस देश से वस्त्र, प्रसंस्कृत खाद्य और अन्य चुनिंदा वस्तुओं के बंदरगाह आयात पर प्रतिबंध लगाया है?
उत्तर : बांग्लादेश

2.हाल ही में किसने ‘कैम्पस कॉलिंग’ पहल शुरू किया है?
उत्तर : राष्ट्रीय महिला आयोग

3.हाल ही में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बीएचयू द्वारा विकसित कितनी नई फसलें जारी की गई हैं?
उत्तर : तीन

4.हाल ही में केंद्रीय मत्स्यपालन मंत्री राजीव रंजन ने किस राज्य में एकीकृत जल पार्क की आधारशिला रखी है?
उत्तर : त्रिपुरा

5.हाल ही में में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 बिलियन डॉलर बढ़कर कितना हो गया है?
उत्तर : 690.6 बिलियन डॉलर

6.हाल ही में किस तारीख को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला समुद्री दिवस’ मनाया गया है?
उत्तर : 18 मई

7.हाल ही में किस राज्य सरकार ने त्साराप चू को भारत का सबसे बड़ा संरक्षण रिजर्व घोषित किया है?
उत्तर : हिमाचल प्रदेश

8.हाल ही में, केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री ने ____ में इस्पात मंत्रालय की नई वेबसाइट लॉन्च की है।
उत्तर : नई दिल्ली

9.हाल ही में किस राज्य में पांच अत्याधुनिक बीज पार्क स्थापित करने की घोषणा की गई है?
उत्तर : उत्तर प्रदेश

इन्हें भी पढ़े.  Current Affairs June 2025: हालिया घटनाओं पर आधारित 10 जरूरी सवाल और उनके उत्तर

10.मई 2025 में, किस राज्य में भारतीय सेना ने “तीस्ता प्रहार” नामक सैन्य अभ्यास आयोजित किया?
उत्तर : पश्चिम बंगाल

11.प्रतिवर्ष किस तारीख को ‘अंतर्राष्ट्रीय मानव संसाधन दिवस’ मनाया जाता है?
उत्तर : 20 मई

12.नेटवर्क तत्परता सूचकांक 2025 में, भारत 170 देशों में से किस स्थान पर है?
उत्तर : 36वें

13.निम्नलिखित में से किस वर्ष भारत का पहला मानवयुक्त मिशन ‘समुद्रयान’ लॉन्च होगा?
उत्तर : वर्ष 2026

14.निम्नलिखित में से किस राज्य में 20 से 24 मई तक शिरुई लिली महोत्सव मनाया जाएगा?
उत्तर : मणिपुर

15.हाल ही में कहां राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की खुफिया एवं जांच संबंधी पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है?
उत्तर : नई दिल्ली

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *