Current Affairs: 2025 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स, नियुक्तियां, पहल और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं

Current Affairs: 2025 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स, नियुक्तियां, पहल और अंतरराष्ट्रीय घटनाएं

Current Affairs: साल 2025 में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। उज्बेकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का उद्घाटन नरेंद्र मोदी ने किया। भारत ने अफगानिस्तान के छात्रों के लिए 1,000 ई-छात्रवृत्ति पेश की। पाकिस्तानी क्रिकेटर आसिफ अली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कपास किसान ऐप लॉन्च किया। नई दिल्ली में भारती पहल शुरू हुई। एयर इंडिया SATS को DGCA से सुरक्षा मंजूरी मिली और भारत का पहला डिजिटल कृषि निदेशालय बिहार में स्थापित हुआ।

प्रश्न 1: हाल ही में किस देश का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया?
उत्तर: उज्बेकिस्तान

प्रश्न 2: बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का उद्घाटन किसने किया है?
उत्तर: नरेंद्र मोदी

प्रश्न 3: भारत ने 2025-26 के लिए किस देश के छात्रों को 1,000 ई-छात्रवृत्ति की पेशकश की है?
उत्तर: अफगानिस्तान

प्रश्न 4: आसिफ अली किस देश के खिलाड़ी थे जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है?
उत्तर: पाकिस्तान

प्रश्न 5: हाल ही में किसे प्रतिष्ठित क्रेस्ट गोल्ड अवार्ड दिया गया है?
उत्तर: आहान रितेश प्रजापति

प्रश्न 6: कपास कृषक समुदाय को प्रोत्साहन देने के लिए केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कौन सा ऐप लॉन्च किया?
उत्तर: कपास किसान

प्रश्न 7: भारतीय रेलवे हाल ही में किस बैंक के साथ अपने कर्मचारियों को बेहतर बीमा लाभ प्रदान करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर: भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

प्रश्न 8: भारत के कृषि-खाद्य निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किस शहर में भारती (BHARATI) पहल को लॉन्च किया गया?
उत्तर: नई दिल्ली

इन्हें भी पढ़े.  Current Affairs: 2025 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स, अभ्यास, पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां

प्रश्न 9: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से सुरक्षा मंजूरी प्रदान करने वाली पहली कंपनी कौन बन गई है?
उत्तर: एयर इंडिया SATS एयरपोर्ट सर्विसेज (AISATS)

प्रश्न 10: भारत का पहला डिजिटल कृषि निदेशालय किस राज्य में गठित किया गया?
उत्तर: बिहार