Current Affairs: 2025 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स, अभ्यास, पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां

Current Affairs: 2025 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स, अभ्यास, पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां

Current Affairs: साल 2025 में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं। भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में युद्ध कौशल 3.0 बहु-क्षेत्रीय अभ्यास आयोजित किया। वैश्विक शांति सूचकांक में आइसलैंड को पहला स्थान मिला। भारत का पहला एआई-संचालित जनजातीय भाषा अनुवादक आदि वाणी है। गुजरात में पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली शुरू हुई। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 1 से 7 सितंबर तक मनाया गया। भारत ने कजाकिस्तान में निशानेबाजी में पहला स्थान हासिल किया और लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा में शुरू हुई। ICC ने महिला विश्व कप के लिए गूगल के साथ साझेदारी की।

प्रश्न 1: भारतीय सेना द्वारा किस राज्य में युद्ध कौशल 3.0 बहु-क्षेत्रीय अभ्यास का आयोजन किया गया?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न 2: जारी वैश्विक शान्ति सूचकांक 2025 में किस देश को पहला स्थान दिया गया है?
उत्तर: आइसलैंड

प्रश्न 3: भारत के पहले एआई-संचालित जनजातीय भाषा अनुवादक का क्या नाम है?
उत्तर: आदि वाणी

प्रश्न 4: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2025 का आयोजन 1 सितंबर से कब तक किया जाएगा?
उत्तर: 7 सितंबर

प्रश्न 5: भारत ने राजमार्गों का आधुनिकीकरण करने के लिए किस राज्य में अपनी पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल प्रणाली शुरू की है?
उत्तर: गुजरात

प्रश्न 6: रेमन मैग्सेसे पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय संगठन कौन बन गया है?
उत्तर: एजुकेट गर्ल्स

प्रश्न 7: ब्रिक्स CCI हेल्थकेयर शिखर सम्मेलन 2025 किस स्थान पर आयोजित किया गया?
उत्तर: नई दिल्ली

प्रश्न 8: कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
उत्तर: पहला

प्रश्न 9: लाडो लक्ष्मी योजना किस राज्य में शुरू की गयी है?
उत्तर: हरियाणा

इन्हें भी पढ़े.  June 2025 Current Affairs: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 15 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 10: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 को बढ़ावा देने के लिए किसके साथ साझेदारी की है?
उत्तर: गूगल