Current Affairs: नवीनतम करंट अफेयर्स 2025, महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर संग्रह

Current Affairs: नवीनतम करंट अफेयर्स 2025, महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर संग्रह

Current Affairs: करंट अफेयर्स की तैयारी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं, सरकारी योजनाओं, खेल, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पर्यावरण से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। यहाँ हाल ही में चर्चा में आए महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तर दिए गए हैं।

प्रश्न 1: अग्निकुल कॉसमॉस द्वारा रॉकेट और एयरोस्पेस पुर्जों के लिए भारत की पहली बड़ी 3डी प्रिंटिंग सुविधा कहाँ शुरू की गयी है?
उत्तर: चेन्नई | Chennai 

प्रश्न 2: विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 नामक भारत का सबसे बड़ा स्कूल हैकथॉन किस मंत्रालय ने लॉन्च किया है?
उत्तर: शिक्षा मंत्रालय | Ministry of Education 

प्रश्न 3: महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए किस राज्य में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की गयी है?
उत्तर: बिहार | Bihar 

प्रश्न 4: कौन सा देश ड्रोन और ड्रोन-रोधी प्रणालियों पर केंद्रित “कोल्ड स्टार्ट” नामक अपना सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास करने वाला है?
उत्तर: भारत | India 

प्रश्न 5: स्टैनफोर्ड और आर्क इंस्टीट्यूट किस देश में स्थित है जिसने दुनिया का पहला AI जनरेटेड जीनोम बनाया है?
उत्तर: अमेरिका | USA 

प्रश्न 6: जेरोम बेओटेंग किस खेल से संबंधित हैं जिन्होंने हाल ही में सन्यास ले लिया है?
उत्तर: फुटबॉल | Football 

प्रश्न 7: अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव ‘उन्मेष’ के तीसरे संस्करण का उद्घाटन कहाँ किया गया है?
उत्तर: पटना | Patna 

प्रश्न 8: ग्रेटर नोएडा में शुरू किये गए उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में किस देश को भागीदार देश के रूप में शामिल किया गया है?
उत्तर: रूस | Russia 

प्रश्न 9: नदी उत्सव के छठे संस्करण का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर: नई दिल्ली | New Delhi 

इन्हें भी पढ़े.  Current Affairs: आज के ताज़ा करेंट अफेयर्स और सामान्य ज्ञान से अपडेट रहें, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरूरी खबरें

प्रश्न 10: विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस हाल ही में कब मनाया गया है?
उत्तर: 26 सितंबर | 26 September