Current Affairs: सितंबर 2025 में कई महत्वपूर्ण घटनाएँ हुईं। कोयला मंत्रालय ने मुंबई में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह आयोजित किया। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की। ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा। NPCI ने यूपीआई लेनदेन की सीमा 10 लाख तय की। डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक की, और कृति सेनन UNFPA की लैंगिक समानता दूत नियुक्त हुई।
प्रश्न 1: कोयला मंत्रालय ने कहाँ स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में उत्कृष्ट कोयला और लिग्नाइट खदानों को सम्मानित किया है?
उत्तर: मुंबई
प्रश्न 2: हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की है?
उत्तर: भूटान
प्रश्न 3: आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का 13वां संस्करण 30 सितंबर से कब तक खेला जाएगा?
उत्तर: 02 नवंबर
प्रश्न 4: NPCI के संशोधित नियमों के अनुसार यूपीआई से 24 घंटे में कितने लाख तक का लेनदेन किया जा सकेगा?
उत्तर: 10 लाख
प्रश्न 5: हाल ही में किसने नई दिल्ली स्थित @MYBharatHQ मुख्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की है?
उत्तर: डॉ. मनसुख मांडविया
प्रश्न 6: संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) कार्यालय ने किसको लैंगिक समानता के लिए अपना मानद दूत नियुक्त किया है?
उत्तर: कृति सैनन
प्रश्न 7: वर्ष 2025 में भारत और किस देश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 वर्ष पूरे हुए हैं?
उत्तर: सिंगापुर
प्रश्न 8: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के शुभारंभ के प्रथम वर्ष के उपलक्ष्य में किस तारीख को ‘पीएमएवाई-यू आवास दिवस’ मनाया जाएगा?
उत्तर: 17 सितंबर 2025
प्रश्न 9: हाल ही में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने किस उच्च न्यायालय में 26 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का प्रस्ताव दिया है?
उत्तर: इलाहाबाद उच्च न्यायालय
प्रश्न 10: हाल ही में डॉ. दीपक मित्तल को किस देश में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है?
उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात