Current Affairs: भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, ट्रेन, नवाचार और प्रमुख नियुक्तियां

Current Affairs: भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, ट्रेन, नवाचार और प्रमुख नियुक्तियां

Current Affairs: भारत की सबसे तेज़ ट्रेन नमो भारत बन गई है। भारत का पहला विदेशी अटल इनोवेशन सेंटर अबु धाबी में शुरू हुआ। SAJEX 2025 जेद्दा में और IIM अहमदाबाद का पहला वैश्विक परिसर दुबई में लॉन्च हुआ। उदयपुर को रामसर वेटलैंड सिटी का दर्जा मिला। अभिषेक माहेश्वरी को अंतर्राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी का CEO नियुक्त किया गया। मुंबई से ‘समुद्री प्रदक्षिणा’ अभियान शुरू हुआ। ओडिशा में भारत का सबसे बड़ा हरित अमोनिया प्रोजेक्ट विकसित होगा। अलबानिया ने पहला AI-जनित मंत्री बनाया। नेपाल का कार्यकारी प्रधानमंत्री सुशीला कार्की नियुक्त।

𝐐𝟏. भारत की सबसे तेज़ ट्रेन कौन बन गयी है?
भारत की सबसे तेज़ ट्रेन नमो भारत है।

𝐐𝟐. भारत का पहला विदेशी अटल इनोवेशन सेंटर किस देश में शुरू किया गया?
भारत का पहला विदेशी अटल इनोवेशन सेंटर अबु धाबी में शुरू किया गया।

𝐐𝟑. भारत ने आभूषण व्यापार को मजबूत करने के लिए किस शहर में SAJEX 2025 की शुरुआत की है?
भारत ने SAJEX 2025 की शुरुआत जेद्दा शहर में की है।

𝐐𝟒. आईआईएम अहमदाबाद का पहला वैश्विक परिसर कहाँ शुरू किया गया?
आईआईएम अहमदाबाद का पहला वैश्विक परिसर दुबई में शुरू किया गया।

𝐐𝟓. हाल ही में किस शहर को रामसर वेटलैंड सिटी की मान्यता प्रदान की गयी है?
हाल ही में उदयपुर को रामसर वेटलैंड सिटी की मान्यता दी गयी।

𝐐𝟔. अंतर्राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी किसे नियुक्त किया गया है?
अंतर्राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी का CEO अभिषेक माहेश्वरी नियुक्त किये गए हैं।

𝐐𝟕. ‘समुद्री प्रदक्षिणा’ नामक भारत का पहला महिला त्रि-सेवा जलयात्रा अभियान किस शहर से शुरू किया गया?
भारत का यह अभियान मुंबई शहर से शुरू किया गया।

इन्हें भी पढ़े.  Current Affairs: राजनीति, अर्थव्यवस्था और विज्ञान की ताजा खबरें जो करंट अफेयर्स को अपडेट रखना क्यों है जरूरी

𝐐𝟖. भारत का सबसे बड़ा हरित अमोनिया प्रोजेक्ट किस राज्य में विकसित किया जाएगा?
भारत का सबसे बड़ा हरित अमोनिया प्रोजेक्ट ओडिशा में विकसित किया जाएगा।

𝐐𝟗. भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए किस देश ने दुनिया का पहला एआई-जनित मंत्री नियुक्त किया है?
भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए दुनिया का पहला AI-जनित मंत्री अल्बानिया में नियुक्त किया गया।

𝐐𝟏𝟎. नेपाल का कार्यकारी प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया है?
नेपाल का कार्यकारी प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को नियुक्त किया गया।