General knowledge: सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर – मानव शरीर और जीवविज्ञान आधारित जानकारी

General knowledge: सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर – मानव शरीर और जीवविज्ञान आधारित जानकारी

General knowledge: सामान्य विज्ञान हमारे जीवन और पर्यावरण की समझ को बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मानव शरीर, जीवविज्ञान, रसायन, और रोग विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य शामिल होते हैं। यहाँ कुछ प्रमुख प्रश्नोत्तर दिए गए हैं जो प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान के लिए उपयोगी हैं।

प्रश्न 1: हेपेटाइटिस किस अंग का रोग है?
उत्तर: यकृत / Liver

प्रश्न 2: हिप्पोक्रेट्स को क्या कहा जाता है?
उत्तर: चिकित्साशास्त्र का जनक / Father of Medicine

प्रश्न 3: ‘क्रोमोसोम’ शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया?
उत्तर: डी. बाल्डेयर (1888 ई.) / W. Waldeyer in 1888

प्रश्न 4: AIDS की खोज कब और किसने की?
उत्तर: 1981 में माइकल गोटलिब द्वारा / By Michael Gottlieb in 1981 (USA)

प्रश्न 5: टिटनेस रोग किस बैक्टीरिया से होता है?
उत्तर: क्लॉस्ट्रिडियम टिटेनी / Clostridium Tetani

प्रश्न 6: पियूष ग्रंथि कहाँ स्थित होती है?
उत्तर: मस्तिष्क के अधर तल में / At the base of the brain

प्रश्न 7: थायरॉयड ग्रंथि कहाँ पाई जाती है?
उत्तर: गर्दन में ट्रैकिया और लैरिंक्स के नीचे / In the neck, below the trachea and larynx

प्रश्न 8: पियूष ग्रंथि का भार कितना होता है?
उत्तर: 0.6 ग्राम / 0.6 grams

प्रश्न 9: सेरीब्रम का कार्य क्या है?
उत्तर: बुद्धिमता, स्मृति, इच्छा शक्ति आदि को नियंत्रित करना / Controls intelligence, memory, and willpower

प्रश्न 10: प्लीहा को क्या कहते हैं?
उत्तर: RBC का कब्रगाह और ब्लड बैंक / Graveyard of RBCs & Blood Bank

प्रश्न 11: रक्त का तरल भाग क्या कहलाता है?
उत्तर: प्लाज्मा / Plasma

प्रश्न 12: पित्त रस का pH मान कितना होता है?
उत्तर: 7.5

इन्हें भी पढ़े.  GK Questions: सामान्य विज्ञान पर आधारित उपयोगी जीके प्रश्नोत्तरी

प्रश्न 13: पित्त रस का रंग कैसा होता है?
उत्तर: पीला एवं हरा / Yellow and Green (Alkaline)

प्रश्न 14: लाइसोसोम की खोज किसने और कब की?
उत्तर: डी ड्यूब (1958) / Christian de Duve in 1958

प्रश्न 15: जीनोम क्या है?
उत्तर: गुणसूत्रों में पाए जाने वाले आनुवंशिक पदार्थों का समूह / Genetic material found in chromosomes

प्रश्न 16: सबसे छोटा पक्षी कौन है?
उत्तर: हमिंगबर्ड / Hummingbird

प्रश्न 17: स्तनधारियों के हृदय में कितने चेंबर होते हैं?
उत्तर: चार / Four

प्रश्न 18: स्तनधारी वर्ग में रक्त का सबसे अधिक तापमान किसका होता है?
उत्तर: बकरी / Goat