GK Questions: भारत के इतिहास से जुड़े 20 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर

GK Questions: भारत के इतिहास से जुड़े 20 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर

GK Questions: इस प्रश्नोत्तरी में भारत के स्वतंत्रता संग्राम, महान नेताओं, ऐतिहासिक घटनाओं और धरोहरों से जुड़े 20 महत्वपूर्ण तथ्यों को शामिल किया गया है। इसमें 1857 की क्रांति, गांधीजी की दांडी यात्रा, आजाद हिन्द फौज, ताजमहल, जलियांवाला बाग कांड, संविधान लागू होने की तिथि और पंचायती राज प्रणाली की शुरुआत जैसी जानकारी दी गई है।

1. भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम कब हुआ था?
उत्तर: 1857 में

2. सुभाष चंद्र बोस ने किस सेना का गठन किया था?
उत्तर: आजाद हिन्द फौज

3. गांधीजी ने ‘दांडी यात्रा’ कब शुरू की थी?
उत्तर: 1930 में

4. भारत का पहला प्रधानमंत्री कौन था?
उत्तर: जवाहरलाल नेहरू

5. कुतुब मीनार किसने बनवाई थी?
उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक

6. महात्मा गांधी का जन्म कब हुआ था?
उत्तर: 2 अक्टूबर 1869 को

7. भारत का विभाजन कब हुआ था?
उत्तर: 1947 में

8. अशोक किस वंश से संबंधित थे?
उत्तर: मौर्य वंश

9. ताजमहल किसने बनवाया था?
उत्तर: शाहजहां

10. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ था?
उत्तर: 13 अप्रैल 1919 को

11. पंचायती राज प्रणाली की शुरुआत किस वर्ष हुई थी?
उत्तर: 1959 में

12. भारत में संविधान कब लागू हुआ था?
उत्तर: 26 जनवरी 1950 को

13. भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू हुआ था?
उत्तर: 8 अगस्त 1942 को

14. अमरावती स्तूप किस धर्म से संबंधित है?
उत्तर: बौद्ध धर्म

15. साइमन कमीशन भारत कब आया था?
उत्तर: 1928 में

16. अकबर का दरबारी इतिहासकार कौन था?
उत्तर: अबुल फज़ल

17. भारत में रेलवे सेवा की शुरुआत कब हुई थी?
उत्तर: 16 अप्रैल 1853 को

18. द्वितीय विश्व युद्ध कब हुआ था?
उत्तर: 1939 से 1945 तक

इन्हें भी पढ़े.  GK Questions: वायुमंडल से राष्ट्रपति तक, ज्ञान के रोचक सवाल-जवाब

19. अलीगढ़ आंदोलन किसने शुरू किया था?
उत्तर: सर सैयद अहमद खान

20. भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर: डॉ. राजेंद्र प्रसाद