GK Questions: यह सामान्य ज्ञान प्रश्न विज्ञान, इतिहास, भूगोल और अर्थव्यवस्था से संबंधित हैं। लोहे को जंग से बचाने की प्रक्रिया को जस्तीकरण कहते हैं। मानव की सबसे बड़ी ग्रंथि यकृत है। भारत की पहली तेल रिफाइनरी डिगबोई, असम में है। श्वेत क्रांति दूध उत्पादन से जुड़ी है, और भारत में पहली बार आपातकाल 1962 में चीनी आक्रमण के दौरान घोषित हुआ था।
प्रश्न 1: जंग लगने से बचाने के लिए लोहे पर जस्ते की परत चढ़ाने की क्रिया को क्या कहते हैं?
उत्तर: जस्तीकरण या गल्वेनिकरण (गेल्वेनाइजेशन)।
प्रश्न 2: मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम क्या है?
उत्तर: यकृत।
प्रश्न 3: भारत का प्रथम तेल शोधन संयंत्र कहां पर स्थित है?
उत्तर: डिगबोई (असम) में।
प्रश्न 4: UNESCO द्वारा कलिंग पुरस्कार किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है?
उत्तर: विज्ञान के क्षेत्र में।
प्रश्न 5: हैदराबाद में चार मीनार का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर: कुली कुतुबशाह ने।
प्रश्न 6: टेस्ट मैचों में भारत की ओर से पहला शतक किसने लगाया था?
उत्तर: लाला अमरनाथ ने।
प्रश्न 7: कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वाधीनता का प्रस्ताव कब और कहाँ पारित किया गया?
उत्तर: सन 1929 के लाहौर अधिवेशन में।
प्रश्न 8: श्वेत क्रांति का संबंध किससे है?
उत्तर: दूध से।
प्रश्न 9: बैंकिंग अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र में आती है?
उत्तर: तृतीयक क्षेत्र (सेवा क्षेत्र) में।
प्रश्न 10: भारत में आपातकाल की प्रथम घोषणा कब की गई?
उत्तर: चीनी आक्रमण के समय (26 अक्टूबर 1962)।