GK Questions: विजयनगर साम्राज्य दक्षिण भारत का एक महान ऐतिहासिक साम्राज्य था जिसकी स्थापना 1336 में हरिहर और बुक्का ने की थी। इसकी राजधानी हम्पी थी और यह तुंगभद्रा नदी के तट पर बसा था। इस साम्राज्य में संगम, तुलुव और अराविदु जैसे राजवंशों का शासन रहा। कृष्णदेव राय तुलुव वंश के सबसे प्रसिद्ध शासक थे जिन्हें आंध्र भोज कहा जाता था। उनके शासनकाल में कला, साहित्य और स्थापत्य का अद्भुत विकास हुआ। तालिकोटा की युद्ध में 1565 में हारने के बाद साम्राज्य का पतन शुरू हो गया। आज हम्पी के विट्ठल मंदिर जैसे स्थान इस साम्राज्य की ऐतिहासिक धरोहरों की याद दिलाते हैं।
1. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना कब और किसने की थी?
उत्तर: हरिहर और बुक्का, 1336 ई.
2. विजयनगर साम्राज्य की राजधानी क्या थी?
उत्तर: हम्पी
3. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किस नदी के तट पर हुई थी?
उत्तर: तुंगभद्रा नदी
4. विजयनगर साम्राज्य की पहली राजवंश कौन सी थी?
उत्तर: संगम वंश
5. कृष्णदेव राय किस वंश के शासक थे?
उत्तर: तुलुव वंश
6. कृष्णदेव राय का शासन काल कब था?
उत्तर: 1509–1529 ई.
7. कृष्णदेव राय को किस उपाधि से जाना जाता था?
उत्तर: आंध्र भोज
8. कृष्णदेव राय ने कौन सी प्रसिद्ध पुस्तक लिखी थी?
उत्तर: अमुक्तमाल्यदा (तेलुगु में)
9. कृष्णदेव राय के दरबार के आठ प्रसिद्ध कवियों को क्या कहा जाता था?
उत्तर: अष्टदिग्गज
10. विजयनगर साम्राज्य के पतन का मुख्य कारण कौन सी लड़ाई थी?
उत्तर: तालिकोटा का युद्ध, 1565
11. तालिकोटा के युद्ध में विजयनगर साम्राज्य को किसने हराया?
उत्तर: दक्कन सल्तनतों का गठबंधन
12. विजयनगर साम्राज्य के अंतिम प्रमुख वंश का नाम क्या था?
उत्तर: अराविदु वंश
13. अराविदु वंश की स्थापना किसने की थी?
उत्तर: तिरुमल देवराय
14. विजयनगर साम्राज्य की स्थापत्य शैली को क्या कहा जाता है?
उत्तर: विजयनगर स्थापत्य
15. हम्पी के कौन से मंदिर को UNESCO विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है?
उत्तर: विट्ठल मंदिर
16. विजयनगर साम्राज्य के दौरान कौन-कौन सी भाषाओं का संरक्षण हुआ?
उत्तर: संस्कृत, तेलुगु, कन्नड़, तमिल
17. विजयनगर साम्राज्य के प्रमुख बंदरगाह कौन से थे?
उत्तर: होन्नावर, भटकल
18. विजयनगर साम्राज्य के पतन के बाद कौन से क्षेत्रीय शासक उभरे?
उत्तर: नायक शासक (जैसे मदुरै, तंजावुर)
19. विजयनगर साम्राज्य का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर: श्रीरंग III
20. विजयनगर साम्राज्य की मुद्रा का नाम क्या था?
उत्तर: वराह