GK Questions: जानिए वायुमंडल की सबसे निचली सतह से लेकर स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति तक के अनोखे तथ्य! पृथ्वी की एक डिग्री घूमने में कितना समय लगता है? मछलियाँ कैसे सांस लेती हैं? और विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन सा है? ये और कई रोचक सवाल आपके सामान्य ज्ञान को और भी समृद्ध करेंगे!
प्रश्न 1: वायुमंडल की सबसे निचली सतह को क्या कहते हैं?
उत्तर: क्षोभमंडल (ट्रॉपोस्फियर)।
प्रश्न 2: पृथ्वी को 1 डिग्री देशांतर घूमने में कितना समय लगता है?
उत्तर: 4 मिनट।
प्रश्न 3: प्लास्टर ऑफ पेरिस किससे बनता है?
उत्तर: जिप्सम से।
प्रश्न 4: मछलियाँ किसकी सहायता से साँस लेती हैं?
उत्तर: गलफड़ों की सहायता से।
प्रश्न 5: हरे पौधों द्वारा भोजन बनाने की क्रिया क्या कहलाती है?
उत्तर: प्रकाश संश्लेषण।
प्रश्न 6: दूध से क्रीम किस प्रक्रिया से बनाई जाती है?
उत्तर: अपकेन्द्रिय बल (सेंट्रीफ्यूगल फोर्स) से।
प्रश्न 7: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर: मुंबई, महाराष्ट्र।
प्रश्न 8: किसे सीमांत गांधी कहा जाता है?
उत्तर: खान अब्दुल गफ्फार खान।
प्रश्न 9: विश्व का सबसे बड़ा द्वीप कौन-सा है?
उत्तर: ग्रीनलैंड।
प्रश्न 10: स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
उत्तर: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद।