GK Questions: सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तर संक्षेप में

GK Questions: सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तर संक्षेप में

GK Questions: आर.एच. फैक्टर का संबंध रक्त से है। पेनिसिलिन एक प्रसिद्ध एंटीबायोटिक है। मनुष्य के हृदय में चार प्रकोष्ठ होते हैं। अंडे में विटामिन C नहीं पाया जाता। प्रोटीन का पाचन पेप्सिन एंजाइम द्वारा होता है। ब्राइट्स रोग वृक्क (किडनी) को प्रभावित करता है और अंडे के उजले भाग में प्रोटीन अधिक होता है। पिटवाँ लोहा में कार्बन की मात्रा न्यूनतम होती है। अरस्तू को जीव विज्ञान का जनक कहा जाता है। रासायनिक रूप से वाटर ग्लास सोडियम सिलिकेट है। दर्द दूर करने वाली दवाएँ एनाल्जेसिक कहलाती हैं और प्रोटीन एमिनो अम्लों से बने होते हैं।

Q1. आर.एच. फैक्टर का संबंध किससे है?
उत्तर: रक्त से (Blood)

Q2. पेनिसिलिन क्या है?
उत्तर: एंटीबायोटिक (Antibiotic)

Q3. मनुष्य के हृदय में कितने प्रकोष्ठ होते हैं?
उत्तर: चार (4 Chambers)

Q4. अंडा में कौन सा विटामिन नहीं पाया जाता है?
उत्तर: विटामिन C

Q5. प्रोटीन का पाचन किस एंजाइम द्वारा होता है?
उत्तर: पेप्सिन (Pepsin)

Q6. ब्राइट्स रोग शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है?
उत्तर: वृक्क (Kidney)

Q7. अंडे के किस भाग में प्रोटीन अधिक पाया जाता है?
उत्तर: उजला भाग (Egg White)

Q8. लोहे के किस रूप में कार्बन की मात्रा न्यूनतम होती है?
उत्तर: पिटवाँ लोहा (Wrought Iron)

Q9. जीव विज्ञान का जनक किसे कहा जाता है?
उत्तर: अरस्तू (Aristotle)

Q10. रासायनिक दृष्टि से ‘वाटर ग्लास’ क्या है?
उत्तर: सोडियम सिलिकेट (Sodium Silicate)

Q11. दर्द दूर करने वाली दवाएं क्या कहलाती हैं?
उत्तर: एनाल्जेसिक (Analgesic)

Q12. प्रोटीन किससे बने होते हैं?
उत्तर: एमिनो अम्लों से (Amino Acids)

इन्हें भी पढ़े.  GK Questions: भारत के सामान्य ज्ञान से जुड़े 20 महत्वपूर्ण प्रश्न जो हर प्रतियोगी परीक्षा में जा सकते हैं पूछे