GK Questions: भारत के संविधान में मौलिक कर्तव्यों को 42वें संशोधन (1976) द्वारा भाग 4(A), अनुच्छेद 51A में जोड़ा गया। प्रारंभ में ये 10 थे, जो अब 11 हैं। 11वां कर्तव्य 86वें संशोधन (2002) से जोड़ा गया। ये कर्तव्य सोवियत संघ से प्रेरित हैं और स्वरन सिंह समिति की सिफारिश पर आए, लेकिन न्यायालय में बाध्यकारी नहीं हैं।
प्रश्न 1: मौलिक कर्तव्यों को संविधान में कब जोड़ा गया था?
उत्तर: 42वें संविधान संशोधन, 1976 में।
प्रश्न 2: मौलिक कर्तव्य संविधान के किस भाग में हैं?
उत्तर: भाग 4(A) में।
प्रश्न 3: मौलिक कर्तव्य किस अनुच्छेद में उल्लेखित हैं?
उत्तर: अनुच्छेद 51A में।
प्रश्न 4: प्रारंभ में मौलिक कर्तव्यों की संख्या कितनी थी?
उत्तर: 10
प्रश्न 5: वर्तमान में मौलिक कर्तव्यों की संख्या कितनी है?
उत्तर: 11
प्रश्न 6: 11वां मौलिक कर्तव्य किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया?
उत्तर: 86वां संविधान संशोधन, 2002 के द्वारा।
प्रश्न 7: मौलिक कर्तव्य किस देश के संविधान से प्रेरित हैं?
उत्तर: सोवियत संघ (USSR) के संविधान से।
प्रश्न 8: मौलिक कर्तव्य किस आयोग की सिफारिश पर जोड़े गए?
उत्तर: स्वरन सिंह समिति की सिफारिश पर।
प्रश्न 9: क्या मौलिक कर्तव्य न्यायालय में बाध्यकारी हैं?
उत्तर: नहीं, ये न्यायालय में बाध्यकारी नहीं हैं।
प्रश्न 10: कौन-सा मौलिक कर्तव्य पर्यावरण की रक्षा से संबंधित है?
उत्तर: अनुच्छेद 51A(g) – पर्यावरण की रक्षा करना।