GK Questions: सामान्य विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य एक पंक्ति में

GK Questions: सामान्य विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य एक पंक्ति में

GK Questions: मानव नेत्र में वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब बनता है। पृथ्वी पर कुल जल में केवल 2.5% मीठा पानी है। दूध की शुद्धता लैक्टोमीटर, और ध्वनि की तीव्रता डेसीबल में मापी जाती है। बायोगैस में मुख्य गैस मीथेन होती है। मधुमेह इंसुलिन की कमी, एनीमिया आयरन की कमी और स्कर्वी विटामिन-C की कमी से होता है। पेसमेकर हृदय से संबंधित होता है, और विटामिन-A आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

प्र.1: मानव नेत्र में किस प्रकार का प्रतिबिंब बनता है?
उ: वास्तविक एवं उल्टा।

प्र.2: पृथ्वी पर कुल जल में मीठे पानी का प्रतिशत कितना है?
उ: लगभग 2.5%।

प्र.3: दूध की शुद्धता किससे मापी जाती है?
उ: लैक्टोमीटर से।

प्र.4: ध्वनि की तीव्रता किसमें मापी जाती है?
उ: डेसीबल में।

प्र.5: बायोगैस में मुख्य गैस कौन-सी होती है?
उ: मीथेन (CH₄)।

प्र.6: माइक्रोफ़ोन का आविष्कार किसने किया?
उ: ग्राहम बेल।

प्र.7: मधुमेह रोग किस कारण होता है?
उ: इंसुलिन की कमी से।

प्र.8: स्कर्वी रोग किससे होता है?
उ: विटामिन-C की कमी से।

प्र.9: सूर्य ग्रहण कब होता है?
उ: जब चंद्रमा, सूर्य एवं पृथ्वी के बीच आता है।

प्र.10: पेसमेकर शरीर के किस अंग से संबंधित है?
उ: हृदय से।

प्र.11: आंखों के लिए कौन सा विटामिन अच्छा होता है?
उ: विटामिन-A।

प्र.12: कॉबाल्ट किस विटामिन में पाया जाता है?
उ: विटामिन-B₁₂।

प्र.13: आवेश की मात्रा की इकाई क्या है?
उ: एम्पियर-सेकंड।

प्र.14: डायनामाइट में मुख्य रूप से क्या होता है?
उ: नाइट्रोग्लिसरीन।

प्र.15: शरीर में एनीमिया किसकी कमी से होता है?
उ: आयरन

इन्हें भी पढ़े.  GK Questions: सामान्य ज्ञान के ज़रिए इतिहास से भूगोल तक की ज़रूरी जानकारी एक जगह

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *