GK Questions: यह सामान्य विज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का संक्षिप्त संग्रह है, जिसमें विद्युत धारा, आदिश-सदिश राशियाँ, रंगों की तरंगदैर्ध्य, गैसें, धातुएँ, मिश्रधातुएँ, जल की कठोरता, फोटोग्राफी, कृत्रिम वर्षा, और रसायनों के उपयोग जैसी जानकारी दी गई है। ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए बेहद उपयोगी हैं।
प्रश्न 1: विद्युत धारा किससे मापी जाती है?
उत्तर: एमीटर से।
प्रश्न 2: आदिश राशियाँ कौन-सी होती हैं?
उत्तर: कार्य, ऊर्जा, ताप, समय, चाल।
प्रश्न 3: सदिश राशियाँ कौन-सी होती हैं?
उत्तर: त्वरण, बल, विस्थापन, संवेग।
प्रश्न 4: किस रंग की तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होती है?
उत्तर: लाल रंग।
प्रश्न 5: किस रंग की तरंगदैर्ध्य सबसे कम होती है?
उत्तर: बैंगनी रंग।
प्रश्न 6: सर्वाधिक प्रत्यास्थ पदार्थ क्या है?
उत्तर: स्टील।
प्रश्न 7: सबसे कठोर धातु कौन-सी है?
उत्तर: प्लेटिनम।
प्रश्न 8: शुष्क बर्फ क्या कहलाती है?
उत्तर: ठोस कार्बन डाइऑक्साइड।
प्रश्न 9: परमाणु के नाभिक में क्या होता है?
उत्तर: प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन।
प्रश्न 10: बर्तनों की कलई में क्या प्रयोग होता है?
उत्तर: अमोनियम क्लोराइड।
प्रश्न 11: पटाखों में हरा रंग किसके कारण होता है?
उत्तर: बेऱियम के कारण।
प्रश्न 12: नॉन-स्टिक बर्तनों पर किसकी परत होती है?
उत्तर: टेफलॉन।
प्रश्न 13: वायुमंडल में नहीं पाई जाने वाली अक्रिय गैस कौन-सी है?
उत्तर: रेडॉन।
प्रश्न 14: गुब्बारों में किस गैस का उपयोग होता है?
उत्तर: हीलियम गैस।
प्रश्न 15: फोटोग्राफी में किस रसायन का प्रयोग होता है?
उत्तर: सिल्वर ब्रोमाइड।
प्रश्न 16: जल की अस्थायी कठोरता का कारण क्या है?
उत्तर: कैल्शियम व मैग्नीशियम के बाइकार्बोनेट।
प्रश्न 17: जल की स्थायी कठोरता किससे दूर की जाती है?
उत्तर: पोटैशियम क्लोराइड द्वारा।
प्रश्न 18: जंग से बचाने के लिए लोहे पर क्या चढ़ाया जाता है?
उत्तर: जिंक की परत।
प्रश्न 19: सबसे अच्छा विद्युत सुचालक क्या है?
उत्तर: चाँदी।
प्रश्न 20: कृत्रिम वर्षा में किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर: सिल्वर आयोडाइड।
प्रश्न 21: लोहे, निकल और क्रोमियम की मिश्रधातु को क्या कहते हैं?
उत्तर: स्टेनलेस स्टील।
प्रश्न 22: हड्डियों व दाँतों में कौन-सा यौगिक होता है?
उत्तर: कैल्शियम फॉस्फेट।
प्रश्न 23: सोल्डर (टाँका) किसका मिश्रण है?
उत्तर: सीसा एवं टिन।