GK Questions: भारत प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर देश है और यहाँ अनेक भव्य और दर्शनीय जलप्रपात (Waterfalls) पाए जाते हैं। ये जलप्रपात न केवल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं बल्कि भौगोलिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं। यहां हम भारत के प्रमुख जलप्रपातों से जुड़े रोचक प्रश्नों का संग्रह प्रस्तुत कर रहे हैं जो सामान्य ज्ञान बढ़ाने में सहायक होगा।
प्रश्न 1. जोग जलप्रपात किस राज्य में स्थित है और यह किस नदी पर बना है?
उत्तर: कर्नाटक, शरावती नदी।
प्रश्न 2. कौन-सा जलप्रपात दूध की बहती धारा जैसा प्रतीत होता है और गोवा में स्थित है?
उत्तर: दूधसागर जलप्रपात, मांडवी नदी पर।
प्रश्न 3. भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन-सा है और इसकी ऊँचाई कितनी है?
उत्तर: कुंचिकल जलप्रपात, कर्नाटक में स्थित, ऊँचाई 455 मीटर।
प्रश्न 4. नोखा-कालिका जलप्रपात किस राज्य में स्थित है और यह किस ऊँचाई से गिरता है?
उत्तर: मेघालय, लगभग 340 मीटर।
प्रश्न 5. अथिराप्पिल्ली जलप्रपात को किस नाम से जाना जाता है और यह किस नदी पर है?
उत्तर: दक्षिण भारत का नियाग्रा, चालकुडी नदी पर।
प्रश्न 6. चित्रकूट जलप्रपात किस नदी पर है और यह भारत में किस विशेषता के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर: इंद्रावती नदी पर, भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात।
प्रश्न 7. होगेनक्कल जलप्रपात कहाँ स्थित है और इसके क्या औषधीय लाभ माने जाते हैं?
उत्तर: तमिलनाडु, कावेरी नदी पर। इसके जल में औषधीय गुण माने जाते हैं।
प्रश्न 8. धुआंधार जलप्रपात किस राज्य में स्थित है और इसका नाम क्यों पड़ा?
उत्तर: मध्य प्रदेश, नर्मदा नदी पर। गिरते जल से धुएँ जैसा दृश्य बनने के कारण।
प्रश्न 9. बरेहिपानी जलप्रपात कहाँ स्थित है और यह किस संरचना में बहता है?
उत्तर: ओडिशा के सिमिलिपाल अभयारण्य में, यह दो-स्तरीय (two-tiered) जलप्रपात है।
प्रश्न 10. राजरप्पा जलप्रपात किस राज्य में स्थित है और इसका धार्मिक महत्व क्या है?
उत्तर: झारखंड, भैरवी नदी पर। यहाँ माँ छिन्नमस्तिका का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है।