GK Questions: अगस्त 2025 की ताज़ा नियुक्तियाँ, उत्सव और महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ

GK Questions: अगस्त 2025 की ताज़ा नियुक्तियाँ, उत्सव और महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ

GK Questions: महालेखा नियंत्रक का पदभार टीसीए कल्याणी ने संभाला। IPPB ने अपना 8वां स्थापना दिवस मनाया। पीएम मोदी नई दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन करेंगे। एयर मार्शल संजीव घुरटिया ने वायु सेना मुख्यालय में जिम्मेदारी ली। ICC और गूगल ने महिला क्रिकेट हेतु साझेदारी की। INS कदमत्त पापुआ न्यू गिनी में शामिल हुआ। ओडिशा में नुआखाई उत्सव मनाया गया। बिहार में महिला रोजगार योजना शुरू हुई। अजय बाबू वल्लूरी ने स्वर्ण पदक जीता। सतीश कुमार रेलवे बोर्ड अध्यक्ष बने।

प्रश्न 1: हाल ही में किसने महालेखा नियंत्रक (CGA) का पदभार ग्रहण किया?
उत्तर: टीसीए कल्याणी।

प्रश्न 2: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने हाल ही में कौन सा स्थापना दिवस मनाया?
उत्तर: 8वां स्थापना दिवस।

प्रश्न 3: पीएम मोदी ‘सेमीकॉन इंडिया – 2025’ का उद्घाटन कहाँ करेंगे?
उत्तर: नई दिल्ली।

प्रश्न 4: हाल ही में किसने वायु सेना मुख्यालय में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज (मेंटेनेंस) का कार्यभार संभाला?
उत्तर: एयर मार्शल संजीव घुरटिया।

प्रश्न 5: साल 2025 विश्व कप से पहले महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए ICC ने किसके साथ साझेदारी की है?
उत्तर: गूगल।

प्रश्न 6: पापुआ न्यू गिनी के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में कौन सा भारतीय जहाज शामिल हुआ?
उत्तर: आईएनएस कदमत्त।

प्रश्न 7: नुआखाई नामक प्रसिद्ध फसल उत्सव किस राज्य में मनाया गया?
उत्तर: ओडिशा।

प्रश्न 8: महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से किस राज्य में ‘महिला रोजगार योजना’ शुरू की गई है?
उत्तर: बिहार।

प्रश्न 9: अजय बाबू वल्लूरी ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन में कौन सा पदक जीता है?
उत्तर: स्वर्ण पदक।

इन्हें भी पढ़े.  Current Affairs: भारत-बांग्लादेश व्यापार पर रोक से लेकर समुद्रयान तक कई अहम घोषणाएं और पहलें

प्रश्न 10: रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष हाल ही में किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: सतीश कुमार

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *