GK Questions: भारतीय वायुसेना ने ‘अस्त्र’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया। उज्जैन में नया आकाशवाणी केंद्र बनेगा। इलेक्ट्रिक ट्रकों को ₹9.6 लाख प्रोत्साहन मिलेगा। उत्तराखंड ने ऑपरेशन कालनेमि शुरू किया और हरेला पर 5 लाख पौधे लगाएंगे। तेलंगाना को बैटरी निर्माण पुरस्कार मिला। जिंजी किला यूनेस्को धरोहर बना। हरिकृष्णन ग्रैंडमास्टर बने। सहेली कार्ड लॉन्च होगा। मछली उत्पादन 195 लाख टन रहा और गुजरात क्रूज मिशन में पहला राज्य बना।
प्रश्न 1: भारतीय वायुसेना ने DRDO के सहयोग से किस मिसाइल का ओडिशा तट पर सफल परीक्षण किया?
उत्तर: ‘अस्त्र’ मिसाइल।
प्रश्न 2: मध्य प्रदेश के किस शहर में नया आकाशवाणी केंद्र स्थापित किया जाएगा?
उत्तर: उज्जैन।
प्रश्न 3: पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत इलेक्ट्रिक ट्रकों के लिए कितनी प्रोत्साहन राशि घोषित की गई है?
उत्तर: ₹9.6 लाख।
प्रश्न 4: उत्तराखंड सरकार ने फर्जी संतों के खिलाफ कौन सा अभियान शुरू किया है?
उत्तर: ऑपरेशन कालनेमि।
प्रश्न 5: तेलंगाना ने बैटरी श्रेणी में कौन सा पुरस्कार 2025 में जीता है?
उत्तर: इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवार्ड।
प्रश्न 6: राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 10 जुलाई।
प्रश्न 7: उत्तराखंड ने हरेला पर्व पर कितने पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है?
उत्तर: 5 लाख से अधिक पौधे।
प्रश्न 8: व्यापार सुविधा सम्मेलन 2025 का उद्घाटन किसने और कहाँ किया?
उत्तर: पंकज चौधरी ने नई दिल्ली में।
प्रश्न 9: तमिलनाडु का कौन सा किला यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित हुआ है?
उत्तर: जिंजी किला।
प्रश्न 10: भारत का 87वां शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बना है?
उत्तर: हरिकृष्णन ए रा।
प्रश्न 11: विश्व मलाला दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 12 जुलाई।
प्रश्न 12: वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का मछली उत्पादन कितना रहा?
उत्तर: 195 लाख टन।
प्रश्न 13: क्रूज इंडिया मिशन में शामिल होने वाला पहला राज्य कौन बना है?
उत्तर: गुजरात।
प्रश्न 14: सॉवरेन वेल्थ फंड और पेंशन फंड के लिए कर छूट कब तक बढ़ाई गई है?
उत्तर: 2030 तक।
प्रश्न 15: महिलाओं और ट्रांसजेंडरों के लिए बस यात्रा हेतु कौन सा कार्ड दिल्ली में शुरू होगा?
उत्तर: सहेली कार्ड।