GK Questions: भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान कई अधिनियम और सुधार लागू किए गए, जिन्होंने प्रशासन, शिक्षा और न्यायिक व्यवस्था को प्रभावित किया। इन अधिनियमों से ईस्ट इंडिया कंपनी की शक्तियों में बदलाव हुए और भारतीय समाज में भी नए परिवर्तन आए। आइए प्रमुख प्रश्नोत्तर देखें—
प्रश्न 1: 1786 अधिनियम का संबंध किससे था?
उत्तर: कार्नवालिस से / With Cornwallis
प्रश्न 2: कंपनी के अधिकारों को 20 वर्ष तक किस अधिनियम से बढ़ाया गया?
उत्तर: 1793 का चार्टर एक्ट / Charter Act of 1793
प्रश्न 3: बंगाल के गवर्नर जनरल को अन्य प्रेसीडेंसी पर पर्यवेक्षण का अधिकार किसने दिया?
उत्तर: 1793 का चार्टर एक्ट / Charter Act of 1793
प्रश्न 4: भारतीयों की शिक्षा के लिए 1 लाख रुपए वार्षिक खर्च की व्यवस्था किस अधिनियम से हुई?
उत्तर: 1813 का चार्टर एक्ट / Charter Act of 1813
प्रश्न 5: ईस्ट इंडिया कंपनी का व्यापारिक एकाधिकार भारत में किस अधिनियम से समाप्त हुआ?
उत्तर: 1813 का एक्ट / Act of 1813
प्रश्न 6: अंग्रेज मिशनरियों को भारत में कार्य की अनुमति किसने दी?
उत्तर: 1813 का एक्ट / Act of 1813
प्रश्न 7: बंगाल के गवर्नर जनरल को पूरे भारत का गवर्नर जनरल किस अधिनियम से बनाया गया?
उत्तर: 1833 का चार्टर एक्ट / Charter Act of 1833
प्रश्न 8: भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन बना?
उत्तर: लॉर्ड विलियम बैंटिक / Lord William Bentinck
प्रश्न 9: गवर्नर जनरल की परिषद को कानून बनाने का अधिकार किसने दिया?
उत्तर: 1833 का चार्टर एक्ट / Charter Act of 1833
प्रश्न 10: भारत में प्रथम विधि आयोग कब बना?
उत्तर: 1834 में / In 1834
प्रश्न 11: प्रथम विधि आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर: लॉर्ड मैकाले / Lord Macaulay