GK Quiz on IMD: भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD देश के सबसे महत्वपूर्ण वैज्ञानिक संगठनों में से एक है। यह विभाग केवल बारिश का पूर्वानुमान देने तक सीमित नहीं है बल्कि साइक्लोन, गर्मी की लहरें, भारी बारिश, ठंड जैसी अतिवृष्टि के समय चेतावनी भी देता है ताकि सरकारें और आम जनता तैयार रह सकें। IMD की सेवाएं किसानों, पायलटों, मछुआरों आदि के लिए भी अत्यंत जरूरी हैं।
IMD का राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर कार्य होता है। इसके क्षेत्रीय केंद्र स्थानीय मौसम पर नजर रखते हैं और समय-समय पर जानकारी अपडेट करते हैं। IMD विश्व के अन्य मौसम विज्ञान संगठनों के साथ मिलकर लंबी अवधि के जलवायु परिवर्तन और मानसून प्रणाली पर शोध करता है।
नीचे IMD से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी के लिए एक क्विज़ दिया गया है।
IMD क्विज़
1. भारतीय मौसम विभाग (IMD) की स्थापना कब हुई थी?
A) 1857
B) 1875
C) 1905
D) 1911
उत्तर: B) 1875
व्याख्या: IMD की स्थापना ब्रिटिश शासन के दौरान 1875 में हुई थी और यह विश्व के सबसे पुराने मौसम विभागों में से एक है।
2. IMD का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
A) मुंबई
B) कोलकाता
C) नई दिल्ली
D) चेन्नई
उत्तर: C) नई दिल्ली
व्याख्या: IMD का मुख्यालय नई दिल्ली में है, जहां से देश का मौसम पूर्वानुमान और प्रबंधन संचालित होता है।
3. भारतीय मौसम विभाग का पिता कौन हैं?
A) सर गिल्बर्ट वॉकर
B) हेनरी एफ. ब्लैनफोर्ड
C) जॉन इलियट
D) सी. वी. रामन
उत्तर: B) हेनरी एफ. ब्लैनफोर्ड
व्याख्या: हेनरी एफ. ब्लैनफोर्ड, जो ब्रिटिश मौसम विज्ञानी थे, IMD के संस्थापक माने जाते हैं।
4. IMD किस मंत्रालय के अंतर्गत आता है?
A) गृह मंत्रालय
B) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
C) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
D) पर्यावरण मंत्रालय
उत्तर: C) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
व्याख्या: IMD पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत काम करता है।
5. IMD के वैज्ञानिक जिसने दक्षिणी दोलन (Southern Oscillation) की खोज की?
A) सी. वी. रामन
B) सर गिल्बर्ट वॉकर
C) मेघनाद साहा
D) एस. के. बनर्जी
उत्तर: B) सर गिल्बर्ट वॉकर
व्याख्या: सर गिल्बर्ट वॉकर ने El Niño से जुड़े दक्षिणी दोलन की खोज की।
6. IMD के प्रमुख उपग्रह कौन से हैं?
A) INSAT सीरीज
B) GSAT सीरीज
C) कार्टोसैट सीरीज
D) एस्ट्रोसैट
उत्तर: A) INSAT सीरीज
व्याख्या: INSAT उपग्रह मौसम की निगरानी के लिए उपयोग किए जाते हैं।
7. IMD की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
A) www.imd.gov.in
B) www.imdindia.org
C) www.meteoindia.gov.in
D) mausam.imd.gov.in
उत्तर: D) mausam.imd.gov.in
8. IMD कौन सा रडार बारिश की तीव्रता मापने के लिए मुख्य रूप से उपयोग करता है?
A) डॉपलर वेदर रडार
B) माइक्रोवेव रडार
C) लेजर रडार
D) इन्फ्रारेड रडार
उत्तर: A) डॉपलर वेदर रडार
9. IMD मानसून की विविधता की भविष्यवाणी के लिए किस घटना पर शोध करता है?
A) El Niño और La Niña
B) ऑरोरा बोरेलिस
C) चक्रवात बेल्ट
D) ज्वार-भाटा
उत्तर: A) El Niño और La Niña
10. IMD किस अंतरराष्ट्रीय संगठन के साथ मिलकर जलवायु शोध करता है?
A) विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)
B) यूनेस्को
C) विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
D) NASA
उत्तर: A) विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO)

