International Yoga Day: हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है लेकिन 2025 का यह आयोजन खास इसलिए है क्योंकि इसे आंध्र प्रदेश के सुंदर तटीय शहर विशाखापत्तनम में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। सुबह 6:30 बजे से 8 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर से लोग भाग लेंगे।
मोदी जी की खास भागीदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर योग को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और अब हर साल खुद भी किसी न किसी राज्य में जाकर लोगों के साथ योग करते हैं। 2025 में उनका आंध्र प्रदेश आना यहाँ के लिए गर्व का विषय है।
इस बार योग का आयोजन RK बीच से लेकर भोगापुरम तक 26 किलोमीटर लंबे मार्ग पर किया जा रहा है। इसमें लगभग 3 लाख से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे। यह न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए एक संदेश होगा कि कैसे योग के जरिए हम शांति और स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं।
थीम है “Yoga for Self and Society”
इस बार की थीम है “Yoga for Self and Society” यानी स्वयं और समाज के लिए योग। इसका मतलब यह है कि योग केवल अपनी सेहत के लिए नहीं बल्कि समाज को भी शांतिपूर्ण और संतुलित बनाने का एक माध्यम है। प्रधानमंत्री मोदी इस पर जोर देते हैं कि योग से जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है।
युवाओं और महिलाओं की बड़ी भागीदारी
इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र, महिलाएं और स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी भाग ले रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि अब योग केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहा बल्कि नई पीढ़ी भी इसे अपनाने लगी है।