Maharana Pratap: महाराणा प्रताप का नाम भारतीय इतिहास में वीरता, आत्मगौरव और स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले सबसे महान योद्धाओं में गिना जाता है। उनका जन्म 9 मई 1540 को कुम्भलगढ़ में हुआ था। वे मेवाड़ के राजा उदयसिंह द्वितीय और महारानी जयवंता बाई के पुत्र थे। प्रताप ने अपने जीवन में कभी भी अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की और मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए जीवनभर संघर्ष किया।
महाराणा प्रताप का सबसे प्रसिद्ध युद्ध हल्दीघाटी का युद्ध था जो 18 जून 1576 को मुगल सेना और महाराणा प्रताप के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में मुगलों की विशाल सेना के बावजूद प्रताप ने साहस और रणनीति से युद्ध लड़ा। यद्यपि यह युद्ध निर्णायक नहीं था, परन्तु यह प्रताप की अडिग निष्ठा और संघर्ष की मिसाल बन गया।
महाराणा प्रताप का घोड़ा चेतक भी इतिहास में प्रसिद्ध हो गया। चेतक ने हल्दीघाटी युद्ध में घायल होते हुए भी प्रताप की रक्षा की और उन्हें युद्ध क्षेत्र से बाहर निकाला। प्रताप का जीवन संघर्षों से भरा था लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने जंगलों में जीवन बिताया, घास की रोटियाँ खाईं लेकिन अपनी मातृभूमि को मुगलों के हवाले नहीं किया।
उनकी मृत्यु 19 जनवरी 1597 को हुई लेकिन उनके साहस और आत्मसम्मान की कहानियाँ आज भी हर भारतीय के हृदय में जीवित हैं। वे स्वतंत्रता का प्रतीक हैं और उनके जीवन से यह सीख मिलती है कि आत्मसम्मान की रक्षा के लिए हर बलिदान उचित होता है।
महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
Q1. महाराणा प्रताप का जन्म कब हुआ था?
Ans 9 मई 1540
Q2. उनके पिता का नाम क्या था?
Ans राणा उदयसिंह द्वितीय
Q3. हल्दीघाटी का युद्ध कब लड़ा गया?
Ans 18 जून 1576
Q4. हल्दीघाटी के युद्ध में प्रताप का सामना किससे हुआ?
Ans अकबर के सेनापति मानसिंह से
Q5. महाराणा प्रताप के घोड़े का नाम क्या था?
Ans चेतक
Q6. महाराणा प्रताप की मृत्यु कब हुई?
Ans 19 जनवरी 1597
Q7. हल्दीघाटी युद्ध किस राज्य में हुआ था?
Ans राजस्थान (राजसमंद जिले के पास)
Q8. महाराणा प्रताप ने अकबर की अधीनता क्यों नहीं स्वीकारी?
Ans स्वाभिमान और स्वतंत्रता के लिए
Q9. महाराणा प्रताप ने कठिन समय में क्या खाया था?
Ans घास की रोटियाँ
Q10. महाराणा प्रताप किस वंश से संबंधित थे?
Ans सिसोदिया वंश
Q11. महाराणा प्रताप के कितने पुत्र थे?
Ans 17
Q12. महाराणा प्रताप की रानी का नाम क्या था?
Ans महारानी अजबदे पंवार
Q13. मुगल कौन सा राजा था जो प्रताप को झुकाना चाहता था?
Ans अकबर
Q14. चेतक की मृत्यु कैसे हुई?
Ans युद्ध के दौरान घायल होकर
Q15. महाराणा प्रताप की सबसे बड़ी विशेषता क्या थी?
Ans आत्मसम्मान और स्वतंत्रता के लिए लड़ना