Nile River: यह नदी दुनिया के 11 देशों में बहती है, जानिए कौन-सी नदी है यह

Nile River: यह नदी दुनिया के 11 देशों में बहती है, जानिए कौन-सी नदी है यह

Nile River: दुनिया के विभिन्न देशों में अलग-अलग नदियाँ बहती हैं। नदियाँ जैव विविधता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो पीने के पानी, सिंचाई और वन्यजीवों के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र बनाती हैं।

Nile River: यह नदी दुनिया के 11 देशों में बहती है, जानिए कौन-सी नदी है यह

आपने अलग-अलग नदियों के बारे में सुना या पढ़ा होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कौनसी नदी है जो एक या दो नहीं, बल्कि 11 देशों में बहती है?

11 देशों में बहने वाली नदी कौनसी है?

11 देशों में बहने वाली नदी की बात करें तो यह नील नदी है। यह नदी मिस्र में बहती है, जो अपने प्रवाह क्षेत्र और इसके किनारे विकसित हुई सभ्यता के लिए जानी जाती है।

दुनिया की सबसे लंबी नदी

अगर दुनिया की सबसे लंबी नदी की बात करें तो यह नील नदी है। यह नदी विक्टोरिया झील से निकलती है और विभिन्न देशों से गुजरते हुए भूमध्य सागर में मिलती है। अगर इसकी कुल लंबाई की बात करें तो यह 6690 किलोमीटर लंबी है। इस नदी की घाटी में मिस्र की प्राचीन सभ्यता का विकास हुआ था। वहीं, मिस्र का प्रसिद्ध असवान बांध भी इस नदी पर बना हुआ है।

किन देशों से होकर बहती है यह नदी?

अब सवाल यह है कि वे कौनसे 11 देश हैं जिनसे होकर नील नदी बहती है। यह नदी बुरुंडी, तंजानिया, रवांडा, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, इरिट्रिया, केन्या, युगांडा, सूडान, इथियोपिया, मिस्र और दक्षिण सूडान से होकर बहती है।

संकरी घाटियों से होकर बहती है नदी

Nile River संकरी घाटियों से होकर बहती है। कुछ स्थानों पर इसकी चौड़ाई 200 मीटर से भी कम होती है। वहीं, नदी के आस-पास का मौसम पूरे साल गर्म रहता है। ऐसे में यहां पूरे साल भारी बारिश देखने को मिलती है। यहां की औसत वार्षिक वर्षा 212 सेंटीमीटर तक दर्ज की जाती है।

इन्हें भी पढ़े.  Science City of Haryana: अंबाला जिले की अनोखी पहचान

Nile River की प्रमुख सहायक नदियाँ

Nile River की प्रमुख सहायक नदियों की बात करें तो इसमें स्वेट और ब्लू नदी शामिल हैं। इसमें स्वेट नदी अफ्रीका की ग्रेट लेक्स से निकलती है।