Savitribai Phule: भारत की पहली महिला शिक्षिका और नारी शिक्षा की अग्रदूत

Savitribai Phule: भारत की पहली महिला शिक्षिका और नारी शिक्षा की अग्रदूत

Savitribai Phule भारतीय समाज सुधारकों में एक प्रमुख नाम हैं। उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। वे भारत की पहली महिला शिक्षिका मानी जाती हैं। उनके पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर उन्होंने स्त्रियों और दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उस समय महिलाओं को शिक्षा देना एक अपराध जैसा माना जाता था लेकिन सावित्रीबाई ने इस सामाजिक बंदिश को तोड़कर लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला।

शिक्षा और समाज सुधार में योगदान

Savitribai Phule ने 1848 में पुणे के भिडेवाड़ा में लड़कियों का पहला स्कूल शुरू किया। जब वह स्कूल जाती थीं तो उन पर कीचड़ और पत्थर फेंके जाते थे। बावजूद इसके वह शिक्षा देने का काम नहीं रुकीं। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, बाल विवाह और सती प्रथा जैसे कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने विधवाओं के लिए आश्रय स्थल भी खोले और समाज में नारी समानता की नींव रखी।

अन्य प्रेरणादायक समाज सुधारक

Savitribai Phule के अलावा भारत में कई ऐसे समाज सुधारक हुए हैं जिन्होंने समानता और शिक्षा के लिए संघर्ष किया।

  • ज्योतिबा फुले: सावित्रीबाई के पति और समानता के प्रबल समर्थक। उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना की और दलितों को शिक्षा दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर: संविधान निर्माता और दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले सबसे बड़े नेता।

  • राजा राममोहन राय: सती प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले और आधुनिक भारत के निर्माता माने जाते हैं।

  • ईश्वर चंद्र विद्यासागर: बाल विवाह के खिलाफ और विधवा पुनर्विवाह के समर्थक।

सावित्रीबाई की प्रेरणा आज भी जीवित है

आज भी Savitribai Phule करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनके योगदान के कारण ही आज महिलाएं स्कूल और कॉलेज जाकर पढ़ पा रही हैं। उनका जीवन यह सिखाता है कि सामाजिक बदलाव लाने के लिए साहस और दृढ़ निश्चय की आवश्यकता होती है। सरकार ने उनकी याद में कई योजनाएं भी शुरू की हैं और स्कूल-कॉलेजों में उनकी मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं।

इन्हें भी पढ़े.  Constitution of India: भारत का मूल संविधान किसने लिखा, जानिए

Savitribai Phule से संभंधित कुछ प्रश्न उत्तर –

प्र.1: सावित्रीबाई फुले कौन थीं?
उत्तर: Savitribai Phule भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक थीं जिन्होंने लड़कियों के लिए पहला स्कूल शुरू किया।

प्र.2: सावित्रीबाई फुले ने किसके साथ मिलकर काम किया?
उत्तर: उन्होंने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर समाज सुधार के कार्य किए।

प्र.3: सावित्रीबाई को स्कूल जाते समय किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
उत्तर: उन पर लोग कीचड़ और पत्थर फेंकते थे फिर भी वह बिना रुके लड़कियों को पढ़ाने जाती थीं।

प्र.4: सावित्रीबाई के अलावा किन समाज सुधारकों ने समानता के लिए काम किया?
उत्तर: डॉ. भीमराव अंबेडकर, राजा राममोहन राय, ईश्वर चंद्र विद्यासागर और ज्योतिबा फुले ने भी समानता के लिए काम किया।

प्र.5: सावित्रीबाई फुले की आज के समाज में क्या भूमिका है?
उत्तर: वे महिलाओं की शिक्षा और अधिकारों की प्रतीक हैं और आज भी समाज में प्रेरणा का स्रोत हैं।