Current Affairs: 74वीं इंटर सर्विसेज एथलेटिक्स में शिवम लोहकरे ने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा। फ्रांस के प्रधानमंत्री बने सेबेस्टियन लेकोर्नु। 10 लाख से अधिक जनसंख्या में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में पहला स्थान इंदौर को मिला। ZAPAD 2025 अभ्यास रूस में शुरू हुआ। भारत की पहली बांस बायोरिफाइनरी असम में, विशाल अफ़्रीकी घोंघा चेन्नई में मिला। संयुक्त कमांडरों सम्मेलन कोलकाता में, सूर्योदय महोत्सव अरुणाचल प्रदेश में, ‘अनोखी दुनिया’ पार्क उत्तर प्रदेश में और लंबी दूरी की मिसाइल यूक्रेन ने परीक्षण किया।
प्रश्न 1. बेंगलुरु में आयोजित 74वीं इंटर सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में किसने नीरज चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा है?
उत्तर: शिवम लोहकरे
प्रश्न 2. फ्रांस का प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर: सेबेस्टियन लेकोर्नु
प्रश्न 3. 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाली श्रेणी में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार 2025 में पहला स्थान किसे मिला है?
उत्तर: इंदौर
प्रश्न 4. जापाड (ZAPAD) 2025 नामक बहुराष्ट्रीय अभ्यास किस देश में शुरू किया गया?
उत्तर: रूस
प्रश्न 5. भारत की पहली बांस आधारित बायोरिफाइनरी किस राज्य में स्थापित की गई है?
उत्तर: असम
प्रश्न 6. दुनिया की सबसे आक्रामक प्रजातियों में से एक, विशाल अफ़्रीकी घोंघा हाल ही में किस शहर में खोजा गया है?
उत्तर: चेन्नई
प्रश्न 7. सशस्त्र बल द्वारा संयुक्त कमांडरों का सम्मेलन (CCC) 2025 किस शहर में आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: कोलकाता
प्रश्न 8. भारत का पहला सूर्योदय महोत्सव किस राज्य में आयोजित किया जाएगा?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश
प्रश्न 9. पूरी तरह से सिरेमिक कचरे से बना ‘अनोखी दुनिया’ नामक दुनिया का पहला पार्क किस राज्य में बनाया गया है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश
प्रश्न 10. किस देश ने पहली लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल ‘फ्लेमिंगो’ का परीक्षण किया है?
उत्तर: यूक्रेन